The Lallantop

पति के साथ झगड़े में बेटियों को कुएं में फेंक मां ने लगाई छलांग, बच्चियों की हुई मौत

झारखंड के पलामू में एक मां ने अपनी दो बच्चियों को कुएं में फेंका और फिर खुद भी छलांग दी. गांववालों ने महिला को बचा लिया लेकिन दोनों बच्चियों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में महिला ने ऐसा कदम उठा लिया.

Advertisement
post-main-image
झारखंड के पलामू में एक महिला अपनी ही दो बेटियों की जान ले ली. (सांकेतिक फोटो- आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • झारखंड के पलामू जिले में एक महिला ने अपनी दो बच्चियों को कुएं में फेंक दिया, जिसके बाद खुद भी कुएं में कूद गई, महिला बच गई और बच्चियों की मौत हो गई।
  • पति-पत्नी के बीच बच्चियों को लेकर लगातार विवाद और मारपीट की परिस्थितियों के कारण यह घटना हुई, जो 8 जुलाई की रात को नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में हुई।
  • महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर FIR दर्ज की है, पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा में है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

झारखंड के पलामू जिले में एक महिला ने अपनी दो बच्चियों को कुएं में फेंक दिया. जिसके बाद उसने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी. वो खुद तो बच गई लेकिन दोनों मासूमों की सांसे हमेशा के लिए रुक गईं. शुरूआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर बच्चियों को लेकर विवाद होता था. इसी विवाद ने दोनों बच्चियों की जान ले ली. महिला अब पुलिस की गिरफ्त में है. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव की है. 8 जुलाई की रात को सरिता देवी का उसके पति के साथ विवाद हुआ था. सरिता का पति मज़दूरी करता है. बताया गया कि दोनों में विवाद के बाद ये घटना घटी है. आवाज़ सुनकर गांववाले भी मौके पर इकट्ठा हो गए थे.

पूरी घटना क्या है? 

उस रात सरिता ने पहले अपनी ढाई साल की बच्ची डॉली को कुएं में फेंका. डॉली अपनी दादी की गोद में सो रही थी. इसके बाद अपनी दूसरी बेटी प्रिया को भी उठाकर कुएं में फेंक दिया. जब वो अपनी तीसरी बेटी सुषमा की ओर बढ़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला ने फिर उसे वहीं छोड़ दिया और खुद कुएं में छलांग लगा दी. 

Advertisement

सुषमा की आवाज़ सुनकर गांववाले वहां आ गए. जिसके बाद लोगों ने कुएं में उतरकर महिला की जान बचाई और उसे बाहर निकाला. इसके बाद बच्चियों को भी बाहर निकाला गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. दोनों मासूमों ने अपना दम तोड़ दिया था. इस घटना का एक वीडियो भी है, जिसमें गांववाले बच्चियों को बाहर निकालते दिख रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: गर्ल्स हॉस्टल में सो रही थी छात्राएं, सांप के डसने से मचा हड़कंप, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

सरिता पर पुलिस एक्शन      

नावा बाजार थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. इसके साथ ही सरिता को गिरफ्तार कर उसपर मुकदमा चलाने का प्रोसेस शुरू हो गया है. पुलिस ने बताया कि सरिता और उसके पति के बीच तीन बेटियों को लेकर मारपीट और झगड़ा होता रहता था. 9 जुलाई को बच्चियों का पोस्टमॉर्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुआ. पुलिस मेडिकल रिपोर्ट्स के इंतज़ार में हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है.  

Advertisement

वीडियो: झारखंड में पत्नी और कुत्ते को एक ही कब्र में दफन करने वाले के साथ क्या हुआ?

Advertisement