राजस्थान में एक मदरसे के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. डीग जिले के मिल मदरसे में पढ़ने वाली 13 छात्राएं मदरसे के सेप्टिक टैंक में गर गईं. हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हैं. छात्राएं कथित तौर पर मदरसे के सेप्टिंग टैंक की सफाई करने के लिए उसमें उतरी थीं. पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में मदरसा स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
मदरसे के सेप्टिक टैंक में उतरीं 13 छात्राओं के साथ हादसा, 1 की मौत और 12 घायल
Rajasthan के एक मदरसे के सेप्टिक टैंक में उतरीं 13 छात्राएं हादसे का शिकार हो गईं. एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में पुलिस का क्या कहना है?


पुलिस को घटना के एक दिन बाद जानकारी मिली. इंडिया टुडे से जुड़े सुरेश कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, घायल छात्राओं के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. घायल 13 छात्राओं को अलवर रेफर किया गया. एक छात्रा की सीकर के अस्पताल में ही मौत हो गई थी. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
हादसा शुक्रवार, 17 जुलाई को डीग के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले मील इलाके के एक मदरसे में हुआ. मदरसे के अंदर एक खुला सेप्टिक टैंक है. इसका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था, जिसकी वजह से इसमें काफी गंदगी और पानी भर गया था. कथित तौर पर मदरसा हॉस्टल में रह रही 13 छात्राओं ने सेप्टिक टैंक की सफाई शुरू कर दी.
हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्राएं सेप्टिक टैंक के ऊपर लकड़ी की सीढ़ी लगाकर सफाई कर रही थीं. छात्राएं सीढ़ी पर चढ़ी थीं, तभी हादसा हो गया. एक छात्रा 17 साल की रोहिन की मौत हो गई. शनिवार, 18 जुलाई को अलवर रेफर की गईं, 12 में से 9 छात्राओं को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. सभी पीड़ित छात्राओं की उम्र 15 से 18 साल के बीच है.
मदरसा के खिलाफ केस दर्जपुलिस ने मदरसा स्टाफ के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है. डीग के पुलिस अधीक्षक (SP) कांबले शरण गोपीनाथ ने मामले की पुष्टि की. SP कांबले ने बताया कि देर शाम पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को सफेद चादर की आड़ में अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. एक छात्रा की मौत हुई है. वहीं, अन्य सभी छात्राओं को अलवर रेफर किया गया. आज सुबह उनमें से 9 छात्राओं को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: अनशन पर सरकारें क्यों चुप हो जाती हैं?









