65 साल के एक डॉक्टर ने अपने ही अस्पताल में काम करने वाली नर्स पर करीब 2 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगाया है. ये मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले का है. प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर का दावा है कि उनके यहां काम करने वाली नर्स ने उन्हें सालों तक ब्लैकमेल किया. नर्स कथित तौर पर उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने, प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देती रही. अब पुलिस ने आरोपी नर्स को गिरफ़्तार कर लिया है.
स्पाई कैमरे से डॉक्टर के वीडियो बनाए, फिर ऐंठे 2 करोड़ रुपये, नर्स ने भरोसे की धज्जियां उड़ा दीं
राजस्थान में एक डॉक्टर ने अपने ही अस्पताल की नर्स पर दो करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया है. डॉक्टर का आरोप है कि नाइट ड्यूटी के दौरान वो चाय बनाने के बहाने उनके पर्सनल कमरे में आती-जाती थी. इसी दौरान उसने उनकी प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो बना लिए. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ.


आजतक से जुड़े दिनेश बोहरा की रिपोर्ट के मुताबिक, नर्स ने सभी आरोपों को नकारा है. आरोपी कमला उर्फ कमलेश दिसंबर 2016 से उनके अस्पताल में नर्स के तौर पर काम कर रही थी. डॉक्टर का आरोप है कि नाइट ड्यूटी के दौरान वो चाय बनाने के बहाने उनके पर्सनल कमरे में आती-जाती थी. इसी दौरान उसने उनकी प्राइवेट तस्वीरें अपने मोबाइल में ले लीं.
डॉक्टर ने दिए 2 करोड़ रुपयेडॉक्टर का आरोप है कि नर्स लगातार उन्हें धमकाती थी कि अगर पैसे नहीं दिए, तो प्राइवेट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगी, झूठा रेप केस दर्ज करा देगी और उन्हें जान से भी मरवा सकती है. डॉक्टर का कहना है कि अपनी प्रतिष्ठा और अस्पताल की साख बचाने के लिए वो पैसे देते रहे. शिकायत में बताया गया है कि डॉक्टर ने अब तक आरोपी नर्स को करीब 2 करोड़ रुपए दे दिए हैं.
इनमें से लगभग 35 लाख रुपए अस्पताल के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए. डॉक्टर का दावा है कि नर्स ने उनसे ब्लैंक चेक और स्टांप पेपर पर भी साइन करवा लिए थे, जिन्हें उसने कहीं छिपाकर रखा है.
CCTV से रखती थी नज़रशिकायत में एक और गंभीर आरोप सामने आया है. कहा गया है कि आरोपी नर्स ने उन्हें एक अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड दिया था. वो इसे 24 घंटे चालू रखने के लिए मजबूर करती थी. इतना ही नहीं, उसने अस्पताल के CCTV कैमरों के पासवर्ड भी अपने कब्ज़े में ले लिए थे.
कैमरों के साथ-साथ उस मोबाइल के ज़रिए डॉक्टर की हर गतिविधि पर वो कथित तौर पर नज़र रखती थी. डॉक्टर का दावा है कि जब वो किसी काम से अहमदाबाद गए थे, उस दौरान आरोपी ने उन्हें करीब 1000 कॉल किए. जब उन्होंने फोन नहीं उठाया, तो नर्स ने उनकी प्राइवेट फोटोज़ अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों को दिखाईं.
ये भी पढ़ें: अस्पताल में सो रहे मरीजों के स्मार्टफोन लेकर भागा चोर, वीडियो वायरल
पूछताछ में क्या पता चला?उधर, पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी नर्स कमला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को ग़लत बताया है. उसका कहना है कि डॉक्टर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. मामले पर बाड़मेर के एडिशनल एसपी नितेश आर्य ने कहा कि डॉक्टर की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस ने उसके कब्ज़े से 17 हज़ार रुपए भी बरामद किए हैं. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
वीडियो: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने जोधपुर सीजेरियन डिलीवरी मामले पर क्या कहा कि विवाद खड़ा हो गया?













