The Lallantop

शिलॉन्ग में राजा के मर्डर से गाजीपुर में सोनम के मिलने तक, हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन

Raja Raghuvanshi Murder: राजा और सोनम रघुवंशी इंदौर से बेंगलुरु होते हुए असम के गुवाहाटी पहुंचे. इसके दो दिन बाद मेघालय के लिए रवाना हुए.

Advertisement
post-main-image
राजा रघुवंशी हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
author-image
रवीश पाल सिंह

मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की सोनम से अरेंज मैरिज हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों हनीमून मनाने मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचे. लेकिन यह रोमांटिक सफर जल्द ही एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल गया. राजा की लाश गहरी खाई से मिली. हत्या का आरोप पत्नी सोनम रघुवंशी पर लग रहा है. एक नज़र डालते हैं पूरी टाइमलाइन पर, इंदौर से लेकर शिलॉन्ग तक राजा रघुवंशी के मर्डर में कब-क्या हुआ .

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

11 मई 2025: इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी हुई. इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने पहले हनीमून के लिए कश्मीर का प्लान बनाया था. इसके बाद उन्होंने प्लान बदलकर नॉर्थ ईस्ट की ओर रुख किया.

राजा रघुवंशी
राजा और सोनम की शादी

20 मई: राजा और सोनम रघुवंशी इंदौर से बेंगलुरु होते हुए असम के गुवाहाटी पहुंचे. वहां कामाख्या मंदिर के दर्शन किए. इसके दो दिन बाद मेघालय के लिए रवाना हुए.

Advertisement

22 मई: शिलॉन्ग के मावलखियाट गांव में शिपारा होम स्टे में दोनों ठहरे और रेंट पर एक स्कूटी ली. दोनों उसी दिन होटल में सामान रखकर स्कूटी से घूमने निकल गए. इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें दोनों को होटल के बाहर स्कूटी पर जाते देखा गया. सोनम रेनकोट और सफेद शर्ट में दिख रही थीं. वे नोंग्रियाट गांव में फेमस 'लिविंग रूट ब्रिज' और फिर डबल डेकर ब्रिज देखने पहुंचे.

23 मई: गांव में होमस्टे करने के बाद सुबह डबल डेकर झरना देखने गए. इसी दौरान सोनम ने राजा की मां से फोन पर आखिरी बार बात की थी. कॉल पर सोनम ने सास को घूमने का प्लान और व्रत रखने की बात कही थी. पर इसके बाद ही दोनों के मोबाइल बंद हो गए. उसी दिन गांव के मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी कि गोल्डन पाइस ढाबा के पास सोहरिम इलाके में एक लावारिस बाइक खड़ी है, जिसमें चाबी भी लगी है.

24 मई: राजा और सोनम से संपर्क न हो पाने के बाद परिवार को अनहोनी का शक हुआ. राजा का भाई विपिन शिलॉन्ग पहुंचा और पुलिस स्टेशन में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने परिवार की मदद से गूगल सर्च के जरिए स्कूटी रेंट देने वालों की जानकारी निकाली.

Advertisement

25 मई: मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मेघालय के मुख्यमंत्री से बात की. इसके बाद NDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमें खोजबीन में लग गईं. बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी आई.

27 मई: राजा रघुवंशी द्वारा किराए पर ली गई स्कूटी शिलॉन्ग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के पास लावारिस मिली. इसके बाद पुलिस ने ईस्ट खासी हिल के सोहरा जंगलों में तलाशी शुरू की. ड्रोन की मदद भी ली गई. इसी शाम बाइक से कुछ दूरी पर दो बैग पहाड़ी इलाके की खाई में पड़े मिले.

28 मई: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचे और DGP इदाशीशा नोग्राग से मुलाकात की. उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री कोंगकल संगमा से मिलकर सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने की मांग की.

29–31 मई: तेज बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन कई बार रोका गया. 31 मई को दोबारा तलाशी शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

राजा रघुवंशी
सर्च अभियान चलाया गया

2 जून: घटना के 11 दिन बाद राजा रघुवंशी का शव नोंग्रियाट गांव से 20 किलोमीटर दूर वीसावडोंग जलप्रपात के पास करीब 100 फीट गहरी खाई में मिला. राजा की पहचान उनके दाहिने हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू और कलाई की वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच से हुई. शव के पास एक महिला की सफेद शर्ट, स्मार्टवॉच, पेंट्रा 40 दवा, एक टूटी हुई मोबाइल स्क्रीन और एक धारदार हथियार मिला.

राजा रघुवंशी
राजा रघुवंशी की डेड बॉडी

3 जून: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. यह औजार पेड़ काटने वाला था. यह जानकारी पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने दी.

7 जून: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात कर मामले में CBI जांच की मांग की. इसी दिन राजा और सोनम का एक नया फुटेज सामने आया, जिसमें दोनों शिलॉन्ग के होटल के रिसेप्शन पर नजर आए.

indore couple missing shillong cctv video shows last sighting raj sonam raghuwanshi
सोनम का CCTV वीडियो

8 जून: एक गाइड ने बताया कि राजा और सोनम के साथ तीन और लोग थे. और तीनों हिंदी में बात कर रहे थे.

9 जून: सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बीती रात 2:00 बजे एक ढाबे में जाकर अपने भाई से मुलाकात की. इसके बाद उसने नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया. मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने पति की हत्या करवाई थी. इस मामले में मध्य प्रदेश के तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

Raja Raghuvanshi Murder Case wife Sonam an affair indore couple missing in meghalaya
राज और सोनम

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया है. (Raj Kushwaha Arrest). पुलिस ने दावा किया है कि राज का सोनम के साथ अफेयर चल रहा था. जिसके लिए सोनम ने कथित तौर पर राजा की हत्या करवाई थी.

 

 

वीडियो: सोनम की गिरफ्तारी के बाद क्या बोलीं राजा रघुवंशी की मां?

Advertisement