The Lallantop

'राजा रघुवंशी को मरता देख रही थी सोनम', क्राइम ब्रांच के ACP ने बताया, किसने किया था पहला वार

राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है. एसीपी क्राइम ब्रांच पूनम चंद ने बताया कि राजा पर पहला वार विशाल ने किया था. हत्या के समय सोनम वहीं मौजूद थी और पति को मरते देख रही थी.

Advertisement
post-main-image
राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों ने कबूला जुर्म (India Today)

राजा रघुवंशी की हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इंदौर क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनम चंद यादव ने बताया कि चारों आरोपियों ने हत्या का आरोप कबूल कर लिया है. उन्होंने यह भी बताया कि वह इंदौर से गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग गए थे. उन्होंने साजिश में राज कुशवाहा की संलिप्तता के बारे में भी अहम जानकारियां दी हैं. अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब वो राजा की हत्या कर रहे थे तब ‘सोनम वहीं बैठी थी और पति को मरते हुए देख रही’ थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह को एसीपी पूनम चंद ने बताया, “राजा पर सबसे पहला वार विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने किया था. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो इंदौर से ट्रेन के जरिये पहले गुवाहाटी गए. वहां से फिर शिलॉन्ग पहुंचे थे. चूंकि इंदौर से शिलॉन्ग की डायरेक्ट ट्रेन नहीं है इसलिए कई ट्रेन बदलकर ये लोग मेघालय पहुंचे थे. इस दौरान ⁠राज कुशवाहा इंदौर में ही रहा, लेकिन उसने तीनों आरोपियों विशाल, आकाश और आनंद को मेघालय में खर्चा-पानी के लिए 40 से 50 हजार रूपये दिए थे.” 

पूनम चंद के मुताबिक, “⁠आरोपियों ने बताया कि जब राजा रघुवंशी को मारा जा रहा था तो सोनम वहीं मौजूद थी. वह अपने पति को मरता हुआ देख रही थी. उन्होंने राजा को मारकर उसे गहरी खाई में फेंक दिया था. एसीपी ने बताया कि हत्या के बाद सोनम इंदौर आई थी या नहीं, ये मेघालय पुलिस ही बता पाएगी. उनके पास अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है.” 

Advertisement

पूनम चंद यादव ने आगे बताया कि आरोपी विशाल ने हत्याकांड के समय जो कपड़े पहने थे, उसे उसके घर से बरामद कर लिया गया है. इसकी फॉरेन्सिक जांच की जाएगी.

बता दें कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी शादी के बाद पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे. वहां से वो रहस्यमय तरीके से लापता हो गए. बाद में 2 जून को खाई से उनका शव बरामद किया गया. राजा रघुवंशी हत्याकांड के 5 आरोपियों राज, आनंद, विशाल, आकाश और सोनम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोनम को सोमवार 9 जून को यूपी के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था.  

वीडियो: सोशल लिस्ट: राजा रघुवंशी मर्डर केस: बहन क्यों Troll? राजा के शादी के Videos में क्या दिखा?

Advertisement

Advertisement