The Lallantop

‘यही दबाव बनाया तो ये सरकार गिर जाएगी’, राहुल गांधी ने 'गारंटी' दी

INDIA ब्लॉक के सांसदों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले तीन-चार दिनों की तरह विपक्ष ने दबाव बनाए रखा, तो सरकार गिर सकती है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार से भी बड़ी समस्या है, जिसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है.

Advertisement
post-main-image
विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी (COURTSEY- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष के दबाव से वर्तमान सरकार गिर सकती है।
  • राहुल गांधी की यह मांग और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों की राजनीतिक तनावपूर्ण परिस्थितियों और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर उठे विवादों की वजह से हैं।
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन और राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और यह विरोध आगामी समय में और बढ़ सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बीते दिनों दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया. और अब राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे ये लगता है कि अब कांग्रेस और बड़ा आंदोलन कर सकती है. राहुल गांधी ने कहा कि असल समस्या तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से भी बड़ी है. और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है.

Advertisement
दबाव बनाने पर गिर जाएगी सरकार- राहुल गांधी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि अगर विपक्ष ने पिछले कुछ दिनों की तरह ही दबाव बनाए रखा, तो ये सरकार गिर जाएगी. राहुल गांधी संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में INDIA ब्लॉक के सांसदों को संबोधित कर रहे थे. इसी संबोधन में उन्होंने कहा कि विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों ने इस सरकार की नींव हिला दी है. अब यह सरकार डरी हुई है. उन्होंने कहा,

ज्ञानेश कुमार से भी बड़ी समस्या है और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है.

Advertisement

कांग्रेस सांसद ने कथित तौर पर कहा कि यह ऐसी बात है जिसके लिए लड़ा जा सकता है और जान भी दी जा सकती है. वहीं ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त सिर्फ एक सर्विस प्रोवाइडर हैं. आगे उन्होंने कहा, “अगर हम पिछले तीन-चार दिनों की तरह ही दबाव बनाए रखते हैं, तो मैं गारंटी देता हूं कि यह सरकार गिर जाएगी.”

(यह भी पढ़ें: ‘कितनी ट्रेनें रोकोगे, कितनी सड़कें जाम करोगे’, चिराग पासवान सरकार की तरफ हैं या...?)

राष्ट्रपति से मिले राहुल गांधी

राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के नेता, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की अपनी मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले. बाकी के अन्य सांसद नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के पास CEC के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. दूसरी ओर CJP ने भी 10 अक्टूबर को दिल्ली चलो का कॉल दिया है. लिहाजा विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली भर में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं. 

Advertisement

वीडियो: दिल्ली प्रदर्शन में नेहा बोरा की वायरल तस्वीर के पीछे की कहानी, महिला कांस्टेबल ने क्या बताया?

Advertisement