The Lallantop

दिल्ली पुलिस राहुल गांधी को उठाकर ले गई, खिड़की से बाहर लटके कांग्रेस सांसद, वीडियो में सब दिखा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन से हिरासत में ले लिया.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आकाशवाणी भवन के सामने धरना दिया, जिसे दिल्ली पुलिस ने रात 8 बजे जबरन खत्म कर दिया।
  • कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आयोग के दफ्तर तक पहुंचने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
  • दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेताओं की हिरासत और धरना खत्म करने से जुड़ी घटना के बाद विरोध प्रदर्शन में तनाव की खबरें सामने आईं, और आगे की कार्रवाई की संभावनाएं बनीं।

आकाशवाणी भवन में कांग्रेस नेताओं का धरना दिल्ली पुलिस ने जबरन खत्म करा दिया. मंगलवार, 6 अक्टूबर की रात 8 बजे के आसपास राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत मेें ले लिया. 

Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. वह निर्वाचन आयोग के दफ्तर तक जाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया. इसके बाद कांग्रेसी नेता आकाशवाणी भवन के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. बाद में वो भवन के कैंपस में चले गए और वहां पेड़ के नीचे धरने पर बैठे रहे.

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पहले ही ऐलान किया था कि यहां रात भर धरना जारी रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए भी कहा और चेतावनी दी कि अगर उन्होंने कैंपस खाली नहीं किया तो उन्हें हिरासत में लिया जाएगा. 

Advertisement

कांग्रेसियों के इनकार और धरने पर बने रहने के बाद रात 8 बजे के आसपास दिल्ली पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा दीपेंद्र हुड्डा, चरणजीत चन्नी और पवन खेड़ा को भी हिरासत में ले लिया गया. इस कार्रवाई के कई वीडियो सामने आए हैं. राहुल गांधी पुलिस से घिरे हैं और धरना खत्म करने पर राजी नहीं हैं. उनके समर्थकों की भीड़ आसपास लगी है. पुलिस राहुल को जबरन उठाकर बस में बैठा देती है. दोनों के बीच जबर्दस्त संघर्ष होता है.

कुछ देर बाद राहुल गांधी पुलिस की बस में बैठे दिखते हैं. एक विजुअल में वह बस की खिड़की से लटके और उससे बाहर निकलने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें धकेल कर अंदर कर देते हैं. इसके बाद दिल्ली पुलिस की बस आगे बढ़ने लगती है. उन्हें आकाशवाणी के पिछले गेट से बाहर निकालकर ले जाती है.

बता दें कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक के दलों ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. मंगलवार को दिन में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अन्य सांसदों के साथ चुनाव आयोग की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने उन्हें आकाशवाणी भवन और नीति आयोग दफ्तर के सामने संसद स्ट्रीट पर रोक दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'ज्ञानेश कुमार के पास इस्तीफे के अलावा कोई और रास्ता नहीं', CEC के खिलाफ अब BJD भी कांग्रेस के साथ

आगे बढ़ने से रोके जाने पर राहुल और बाकी नेता विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बैठ गए. इसके बाद राहुल गांधी और टीएमसी के अभिषेक बनर्जी को पुलिस बैरिकेड पर चढ़ते देखा गया. वहीं, प्रियंका गांधी को हिरासत के लिए एक बस में बिठाकर ले जाया गया. लेकिन, वो जल्दी ही बस से उतर गईं और आकाशवाणी गेट पर राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में शामिल हो गईं. पुलिस के रोकने के बावजूद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा आकाशवाणी भवन कॉम्प्लेक्स में घुस गए. 

वीडियो: निर्मला सीतारमण के सामने नारेबाजी, कांग्रेस ने साझा किया वायरल वीडियो, सीएम नायडू ने क्या कहा?

Advertisement