मध्यप्रदेश के भोपाल में पौधारोपण किया जाना था. 10 हजार नए पौधे लगाए गए थे. अभियान का मकसद हरियाली बढ़ाना था. लेकिन कर्मचारियों ने नए पौधे लगाने से पहले कथित तौर पर सालों पुराने हरे-भरे पेड़ों को ही काट दिया.
भोपाल में 'औंधारोपण', 10 हजार नए पौधे लगाने के लिए पुराने पेड़ काट दिए गए
Bhopal Tree Plantation Controversy: मध्यप्रदेश के भोपाल में 10 हजार नए पौधे लगाने थे. इसके लिए एक जगह से कांटेदार पेड़ हटाने थे. मगर लोगों का आरोप है कि कांटेदार पेड़ों की आड़ में कई हरे-भरे पेड़ भी काट दिए गए. मामले में ठेकेदार की लापरवही सामने आई है.

इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, कलियासोत इलाके में 10 हजार पेड़ लगाए जाने थे. भोपाल नगर निगम ने एक कंपनी को इसका टेंडर दिया था. जहां पेड़ लगने थे, वहां पहले से कुछ कांटेदार पेड़ मौजूद थे. ठेकेदार ने कर्मचारियों से कहा कि कांटेदार पेड़ों को हटाना है. लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि कांटेदार पेड़ों की आड़ में कई हरे-भरे पेड़ों को भी काट दिया गया. इनमें नीम, गूलर और शीशम शामिल हैं.
ठेकेदार पर लगा लापरवाही का आरोपआजतक की टीम मामले के बारे में अधिक जानने के लिए कलियासोत पहुंची. वहां उन्हें काटे गए पेड़ों के बचे हुए ठूंठ (जड़) नजर आए. रिपोर्टर ने बताया कि काटे गए पेड़ों को या तो हटा दिया गया था या फिर मैदान किनारे उन्हें फेंक दिया गया.
पौधरोपण के दौरान काटे गए पेड़ों पर भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि अब तक ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है. उस पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निगम से संबंधित किसी अधिकारी की इसमें भूमिका या लापरवाही तो नहीं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका की सटीक मिसाइलों का स्टॉक लगभग खत्म : रिपोर्ट
66 पेड़ काटने पर लगा 3 लाख का जुर्मानादैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में भोपाल के स्टेट डेयरी फार्म इलाके में बिना इजाजत 66 पेड़ काटने पर एक कंपनी पर 3.30 लाख का जुर्माना लगा गया. भोपाल नगर निगम ने जांच के दौरान पाया कि अर्जुन कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी ने बिना अनुमति अलग-अलग मोटाई वाले 66 पेड़ काटे थे. निगम ने कंपनी को काटे गए पेड़ों की संख्या से 10 गुना ज्यादा पेड़ लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही तीन साल तक उनकी देखभाल करने के लिए भी कहा है.
वीडियो: गोरखपुर में पकड़ी गई करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाली महिला, पिता भी गए जेल









