The Lallantop

'मोदी-मेलोनी' पर कांग्रेस के कमेंट से बवाल, विदेश मंत्रालय का भी बयान आ गया

Rahul Gandhi PM 'Meloni' controversy: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इटली के साथ भारत के संबंध हर तरह से बढ़े और मजबूत हुए हैं. उन्होंने ये कहते हुए किसी का नाम नहीं लिया.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति की आलोचना की थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और इटली के बीच आपसी सम्मान और मजबूत संबंध बनाए रखना आवश्यक है, जिसे उन्होंने एक मीडिया ब्रीफिंग में 14 अगस्त को स्पष्ट किया।
  • यह बयान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद आया, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
  • इस घटनाक्रम के बाद विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया है, जिससे भविष्य में कूटनीतिक समझ को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और इटली दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए. उनका ये बयान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद आया है. हालांकि, रणधीर जायसवाल ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना यही जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस नेता के कमेंट के जवाब में ही ये बातें कही हैं. 

Advertisement

जायसवाल ने शुक्रवार, 14 अगस्त को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि इटली के साथ भारत के संबंध हर तरह से बढ़े और मजबूत हुए हैं. राजनयिक कामकाज के तहत यह जरूरी है कि हम एक-दूसरे का सम्मान करें. दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ को ध्यान में रखते हुए अपने संबंधों को मजबूत करें.

अपने बयान में जायसवाल ने किसी का नाम नहीं लिया. अपना फोकस भारत-इटली के रिश्तों पर ही रखा लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के उस वीडियो क्लिप की तरफ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की आलोचना करते दिखते हैं. 

Advertisement
‘विदेश नीति को बताया गले लगाने की नीति’

गुरुवार, 13 अगस्त को राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे. कन्वेंशन के दौरान उन्होंने कहा कि पता नहीं पीएम मोदी को कहां से विचार आया कि गले लगाना विदेश नीति है. ये कहते-कहते वो संदीप दीक्षित को गले लगा लेते हैं. वो आगे कुछ कहना शुरू करते ही हैं कि इस बीच संदीप, राहुल के पास आकर पूछते हैं, “मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था.” 

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने संदीप दीक्षित को गले लगाया, वो बोले- ‘मुझे मेलोनी तो नहीं समझा’

बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

दीक्षित के इस बयान पर उनकी जमकर आलोचना हुई. बीजेपी ने इसी बहाने राहुल गांधी को भी घेर लिया. पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने एक महिला नेता का अपमान किया. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गांधी पर राजनीतिक बातचीत की मर्यादा लांघने का आरोप लगाया.

Advertisement

वहीं, इस राजनीतिक विवाद पर अब कूटनीतिक प्रतिक्रिया भी आई है. विदेश मंत्रालय ने इटली के साथ भारत के रिश्तों के महत्व और आपसी सम्मान की जरूरत पर जोर दिया है. क्योंकि दोनों देश अपने संबंधों को मजबूत कर रहे हैं.

वीडियो: NALSAR विश्वविद्यालय के छात्रों पर CJI सूर्यकांत का बयान

Advertisement