The Lallantop

नग्न होकर देवी की मूर्ति ले तालाब में कूदी महिला, शव बरामद, मूर्ति अब भी 'गायब'

जांच के दौरान टीम को यह पता चला है कि ने तेजस्विनी एक किराए के फ्लैट में रह रही थी. यहां वह कथित तौर पर लगभग 3,500 रुपये हर दिन का पेमेंट कर रही थी. पूरे महीने का देखें तो ये किराया लगभग लगभग 1 लाख रुपये प्रति महीना हो जाता है.

Advertisement
post-main-image
तेजस्विनी एक मूर्ति लेकर कूदी थी जिसे पुलिस ढूंढ रही है (PHOTO-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हैदराबाद में तेजस्विनी नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस देवी अम्मावारू की उस मूर्ति की खोज कर रही है, जिसे महिला ने तालाब में कूदने से पहले मंदिर से उठाई थी।
  • तेजस्विनी ने कथित रूप से मंदिर में नग्न होकर देवी की मूर्ति चुराई और तालाब में कूद गई, जिसके बाद उसका शव बरामद हुआ; मूर्ति अभी तक नहीं मिली है और यह मामला आत्महत्या की शक के साथ जांचा जा रहा है।
  • पुलिस और DRF ने मूर्ति की तलाश के लिए नावों का इस्तेमाल किया है, जांचकर्ता सीसीटीवी, गवाहों और फोरेंसिक सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी आधिकारिक निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत की जांच में नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है. पुलिस अब देवी की उस मूर्ति की तलाश कर रही है, जिसे महिला कथित तौर पर तालाब में कूदने से पहले मंदिर से अपने साथ ले गई थी. जांच टीम का मानना है कि यह मूर्ति केस की गुत्थी सुलझाने में अहम सबूत साबित हो सकती है. मृतक इंजीनियर की पहचान तेजस्विनी के रूप में हुई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक महिला ने कथित तौर पर कपड़े उतारकर नग्न हालत में मंदिर में प्रवेश किया था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मंदिर से उसने देवी अम्मावारू की एक मूर्ति उठाई और पास के एक तालाब में कूद गई. तलाश के दौरान बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया, जबकि मूर्ति अभी भी गायब है. डिसास्टर रिस्पॉन्स फोर्स यानी DRF ने मूर्ति की खोज के लिए नावों को तैनात किया है. जांच कर रही टीम का मानना है कि मूर्ति इस मामले में एक अहम एविडेंस हो सकती है. पुलिस की टीम ने तेजस्विनी की मां अरुणा से भी पूछताछ की है.

हर दिन 3500 रुपये किराया दे रही थी तेजस्विनी 

जांच के दौरान टीम को पता चला है कि तेजस्विनी एक किराए के फ्लैट में रह रही थी. यहां वह कथित तौर पर लगभग 3,500 रुपये हर दिन का पेमेंट कर रही थी. पूरे महीने का देखें तो ये किराया लगभग लगभग 1 लाख रुपये प्रति महीना हो जाता है. पुलिस को यह भी पता चला कि बिल्डिंग की सबसे ऊपर की दो मंजिलों को कथित तौर पर एक लॉज की तरह संचालित किया जा रहा था. जांच की जा रही है कि क्या इसका मामले से कोई संबंध है.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: Noida Techie death case: शिकायत के बाद भी सोती रही अथॉरिटी, अब अधिकारियों को भेजा नोटिस, बिल्डर के खिलाफ FIR)

पुलिस ने बताया कि तेजस्विनी की आत्महत्या से मौत होने का संदेह है. हालांकि, घटनाओं की क्रोनोलॉजी और उसके कामों के पीछे का मोटिव अभी तक स्थापित नहीं किया गया है. जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयानों और फोरेंसिक सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं और उसकी मौत के आसपास की परिस्थितियों के बारे में किसी भी आधिकारिक निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं.

वीडियो: मध्य प्रदेश में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भ्रष्टाचार को ठहराया जिम्मेदार

Advertisement

Advertisement