The Lallantop

पापा ने जमीन मम्मी के नाम लिख दी, तो बेटों ने बीच सड़क दोनों को लाठी से पीटा

Pune viral video: वीडियो में दिख रहा है कि दो बेटे अपने ही पिता की बीच सड़क पिटाई कर रहे हैं. उनका कहना है कि उनके पिता ने उनकी मां के नाम पर ज़मीन लिख दी है. इसी बात पर विवाद शुरू हुआ था.

Advertisement
post-main-image
पुणे में दो बेटों ने ज़मीन विवाद के चलते मां-बाप को बेरहमी से पीटा. (फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुणे के सलीम लॉन्स इलाके में दो बेटों ने अपने पिता तुकाराम किशन राउत और उनकी पत्नी अंजना राउत को जमीन विवाद को लेकर लाठी डंडों से हमला किया।
  • यह हिंसात्मक घटना जमीन के स्वामित्व को लेकर पारिवारिक विवाद के कारण हुई, जिसमें बेटों ने पिता पर आरोप लगाए कि जमीन उनकी मां के नाम है।
  • पिता तुकाराम ने मामले की शिकायत इंदापुर पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों बेटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

महाराष्ट्र के पुणे में एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना घटी है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है. विज़ुअल्स बेहद आपत्तिजनक हैं. दो लड़के हैं जो एक बूढ़े आदमी को मार रहे हैं. लाठी से उनपर लगातार वार कर रहे हैं. बगल में एक बूढ़ी औरत भी है. आरोप है कि उनपर भी डंडे बरसाए गए हैं. बाद में पता चला कि ये दोनों लड़के उस बूढ़े आदमी के ही बेटे हैं. पूरा मुद्दा ज़मीन विवाद से जुड़ा है. 

Advertisement
लाठी से सिर, चेहरे, कंधे पर वार

इंडिया टुडे से जुड़े ओमकार की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो इंदापुर इलाके के सलीम लॉन्स का है. इसमें दो बेटे अपने ही पिता की बीच सड़क पिटाई कर रहे हैं. बूढ़े शख्स का नाम तुकाराम किशन राउत (उम्र, 65 साल) है. आरोपी बेटों का नाम है संजय तुकाराम राउत और राजेंद्र तुकराम राउत. 30 अगस्त की शाम तुकाराम अपनी पत्नी अंजना राउत के साथ वॉक पर निकले थे. तभी दोनों बेटे कार में सवार होकर वहां पहुंचे. 

रिपोर्ट बताती है कि दोनों बेटों ने अपने पिता से ज़मीन को लेकर सवाल किए. उनका आरोप है कि पिता ने ज़मीन उनकी मां के नाम कर दी थी. इसी बात का जवाब मांगने दोनों पहुंचे थे. दोनों पक्षों में विवाद हुआ. लड़कों ने अपने मां-बाप को गाली दी. फिर उन्हें डंडे से पीटा. धमकी भी दी कि प्रॉपर्टी वापस लेकर रहेंगे. वीडियो में दोनों लड़के बेरहमी से पिता को मारते हुए दिख रहे हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: नाराज बेटे को बचाने की कोशिश में मां-बाप भी पहाड़ से गिरे, तीनों की दर्दनाक मौत

बूढ़े बाप ने दर्ज की शिकायत

घटना के बाद तुकाराम ने इंदापुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. शिकायत के मुताबिक, तुकाराम को कमर, चेहरे, जांघ और बाएं कंधे पर चोटें आई हैं. वहीं उनकी पत्नी को हाथ और कमर में चोट आई हैं. शिकायत में ये भी कहा गया कि उनके बेटों ने उन्हें धमकी दी है और कहा है कि ज़मीन हर हाल में ले लेंगे. 

रिपोर्ट के मुताबिक, तुकाराम और उनकी पत्नी को लोकल लोगों ने इंदापुर के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज हुआ. बताया गया कि शिकायत के आधार पर संजय और राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

Advertisement

वीडियो: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे लैंडस्लाइड को बताया एक्ट ऑफ़ गॉड, 2 महीने पहले हुआ था शुरू

Advertisement