The Lallantop

केतन अग्रवाल की मां का बयान आया, बेटे की मंगेतर सिया के बारे में क्या कहा?

Pune Ketan Agarwal Murder Case: सिया और केतन की इसी साल 19 फरवरी को मंगनी हुई थी. दोनों की शादी 26 नवंबर को तय हुई थी. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं. मगर इससे पहले ही केतन की मौत हो गुई. शुरू में ये हादसा लग रहा था. बाद में पुलिस ने दावा किया कि केतन को सोची-समझी साजिश के तहत मारा गया.

Advertisement
post-main-image
केतन के माता-पिता का कहना है कि उन्हें कभी लगा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा. (फोटो-ANI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • घटना से पहले सिया और केतन की शादी तय थी, पर सिया बार-बार लोहागढ़ किले जाने की जिद करती थी, जिससे उनके परिवार में विवाद और शक पैदा हुआ।
  • परिजन चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले और मामले की सुनवाई तेजी से हो ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।

केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के परिजनों का कहना है कि सिया इससे पहले भी केतन को लोहागढ़ लेकर गई थी. वो वहीं जाने की जिद्द करती थी.

Advertisement

सिया और केतन की इसी साल 19 फरवरी को मंगनी हुई थी. दोनों की शादी 26 नवंबर को तय हुई थी. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं. मगर इससे पहले ही केतन की मौत हो गुई. शुरू में ये हादसा लग रहा था. बाद में पुलिस ने दावा किया कि केतन को सोची-समझी साजिश के तहत मारा गया.

मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने ANI से बात करते हुए कहा,

Advertisement

उनकी फरवरी में मंगनी हुई थी. उसके बाद से कुछ ना कुछ चल ही रहा था. कभी बाली का प्लान कैंसिल होता था. कभी पासपोर्ट चोरी हो जाता. 31 मई को दोनों लोहागढ़ फोर्ट घूमने के लिए गए. इसके बाद सिया ने कहा कि हमको 5 जून को भी जाना है. हमने मना कर दिया कि अभी 31 को होकर आए थे. लेकिन उसने बहुत जिद की. बाली (जाने का प्लान) कैंसिल होने के बाद ये लोग फिर लोहागढ़ गए. मुझे पता लगा कि उसने (मंगेतर) तब उसे धक्का मारा था. वहां एक पेड़ था, जिससे मेरा लड़का बच गया. फिर वो जोर-जोर से कहने लगी कि सांप आ गया. मैंने तेरे को बचा लिया.

पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि 18 जून को सिया ने फिर लोहागढ़ जाने के लिए कहा. उन्होंने बताया, ‘हमने सोचा कि ठीक है बर्थडे है (20 जून को सिया का जन्मदिन था) चले जाएंगे. अब पता लग रहा है कि चेतन चौधरी टू व्हीलर से लोहागढ़ किले पर पहुंचा. दोनों (सिया और चेतन) ने कुछ चीज से वारकर केतन को ऊपर से नीचे फेंक दिया.’

मृतक ने पिता ने सवाल करते हुए कहा कि अगर शादी नहीं करनी थी, तो मना कर देते. हम शादी रद्द कर सकते थे. ऐसा कदम उठाने की क्या जरूरत थी. उनकी सोच कैसी है. इतनी क्रूर कि 26 साल का बेटा मार दिया.

Advertisement

वहीं केतन की मां का कहना है कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ कि सिया ऐसा करेगी. वो कई बार उनके घर भी आई है. घर में 20 लोग रहते हैं. मगर किसी को शक नहीं हुआ. उन्होंने कहा,

मेरा बेटा अब नहीं रहा. सिया और उसका बॉयफ्रेंड इसके लिए जिम्मेदार हैं. उसने (सिया) मेरे साथ धोखा किया. झूठ बोला. कुछ भी संदिग्ध नहीं था. हमें जरा भी शक नहीं हुआ. मैं उससे कई बार मिली. वो घर भी आई है 2-3 बार. एक बार पूजा पर आई थी. एक बार बर्थडे पर. एक-दो बार डिनर पर आई है. हम अक्सर साथ में शॉपिंग और डिनर के लिए जाते थे. फिर भी हमारे मन में कभी यह बात नहीं आई कि वह ऐसी इंसान हो सकती है. घर में 20 लोग रहते हैं. किसी को डाउट नहीं हुआ."

ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल किले से गिरे नहीं थे, मंगेतर सिया ने धक्का दिया था, पुणे मर्डर केस की पूरी कहानी

मृतक के चाचा विजय अग्रवाल ने भी बताया कि सिया बार-बार लोहागढ़ जाने की जिद करती थी. केतन अग्रवाल के माता-पिता ने मांग की है कि मामले की सुनवाई तेजी से हो. आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले. 

वीडियो: भरत तिवारी के परिवार से मिले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल, अपना नंबर भी दिया

Advertisement