राजस्थान बोर्ड के हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हो चुका है. सीकर जिले में रहने वाले एक किसान की बेटी ने इस बार 600 में से 599 मार्क्स हासिल किए हैं. सीकर की प्रियांशी सुंदा को एक सब्जेक्ट के अलावा सभी में फुल मार्क्स मिले हैं. प्रियांशी सीकर के लोसल स्थित शेखावती स्कूल की स्टूडेंट हैं. उनके पिता सीताराम सुंदा एक किसान हैं. जबकि मां सुनीता देवी गृहणी हैं.
किसान की बेटी के हाईस्कूल में आए 600 में से 599 नंबर, पता है एक नंबर कहां कटा?
Rajasthan Board Class 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने 10th का रिजल्ट घोषित कर दिया है. सीकर जिले में रहने वाले एक किसान की बेटी Priyanshi Sunda ने इस बार 600 में से 599 मार्क्स हासिल किए हैं. प्रियांशी सुंदा को एक सब्जेक्ट के अलावा सभी में फुल मार्क्स मिले हैं.


प्रियांशी सुंदा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के डायरेक्टर को दिया है. उन्होंने कहा कि स्कूल के गाइडेंस के बिना यह बिल्कुल संभव नहीं था. इंडिया टुडे से बात करते हुए स्कूल के डायरेक्टर बीएल रनवा ने कहा कि शेखावती स्कूल के बच्चों को पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स और एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज भी करवाई जाती हैं. ये चीजें बच्चे के डेवलपमेंट के लिहाज से बहुत जरूरी होती हैं. प्रियांशी के फुल मार्क्स आ सकते थे. लेकिन अंग्रेजी में उसका एक नंबर कट गया.
प्रियांशी सुंदा ने बताया कि रेगुलर पढ़ाई और समय पर रिवीजन की वजह से ये मुमकिन हो पाया है. उन्होंने कहा.
'मैंने परीक्षा से पहले अच्छी तरह से रिवीजन करने पर ध्यान दिया, जिससे मुझे बहुत मदद मिली. मैंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और टीवी भी देखा, लेकिन परीक्षा से पहले मैंने स्क्रीन टाइम काफी कम कर दिया. मैं सोशल मीडिया से दूर रही और सारा फोकस पढ़ाई पर ही किया.
पिछले कुछ सालों से सीकर, झुंझुनू और नागौर जैसे जिले राजस्थान बोर्ड के नतीजों में टॉप पोजिशन के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. 2022 में नागौर टॉप पर रहा, वहीं 2023 और 2024 में झुंझुनू टॉप पर रहा. सीकर साल 2025 में टॉप पर पहुंच गया था, लेकिन इस साल फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गया. नागौर से अलग होकर बना एक नया जिला, डीडवाना-कुचामन, इस साल दूसरे स्थान पर रहा.
लड़कियों ने मारी बाजीबीते कई सालों से कई बड़ी परीक्षाओं में लड़कियां शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं. राजस्थान के सीकर में भी यही ट्रेंड देखने को मिला. यहां 74.26 प्रतिशत लड़कियों ने फर्स्ट डिवीजन से 10वीं पास किया है. जबकि लड़कों में यह आंकड़ा 66.51 प्रतिशत रहा. सीकर में लड़कों के लिए कुल पास प्रतिशत 97.38 प्रतिशत और लड़कियों के लिए 97.48 प्रतिशत रहा.
वीडियो: UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री की सक्सेस स्टोरी, रिजल्ट आते ही पापा से ये बोले






















