The Lallantop

लॉकडाउन लगेगा या नहीं? पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को बता दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की. इस बैठक में उन्होंने साथ मिलकर 'टीम इंडिया' की तरह काम करने की अपील की. पीएम मोदी ने राज्यों से जरूरी चीजों की सप्लाई बनाए रखने और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सचेत रहने की सलाह दी है.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की. (इंडिया टुडे)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की. बैठक में मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से पैदा हुए हालात पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से ‘टीम इंडिया’ की तरह काम करने की अपील की. साथ ही ये भी साफ कर दिया कि मौजूदा संकट की वजह से देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक में बताया,

सरकार की प्राथमिकता आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखने, देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने, अपने नागरिकों के हितों की रक्षा करने और इंडस्ट्री और सप्लाई चेन को मजबूत करना है. 

Advertisement

उन्होंने सभी राज्यों से सप्लाई चेन को बनाए रखने और जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों को किसानों के लिए पहले से योजना बनाने की सलाह दी. खासकर फर्टिलाइजर के स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन पर सख्त निगरानी रखने की अपील की. पीएम मोदी ने तेजी से बदलते वैश्विक हालात में राज्यों को तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए सभी स्तर पर मजबूत तालमेल बनाने की बात की. 

उन्होंने बॉर्डर स्टेट और तटीय राज्यों (कोस्टल एरिया) को शिपिंग, जरूरी चीजों की सप्लाई और समुद्र में हो रही गतिविधियों से निपटने के लिए विशेष ध्यान रखने को कहा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने गलत जानकारी और अफवाह के प्रति राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आगाह किया. उन्होंने सही और भरोसेमंद जानकारी के प्रचार प्रसार पर जोर दिया. 

बैठक में मौजूद मुख्यमंत्रियों ने मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के उठाए गए कदमों की तारीफ की. उन्होंने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाने और राज्यों के कमर्शियल LPG का कोटा बढ़ाने के फैसलों का भी स्वागत किया.

Advertisement

आचार संहिता की वजह से नहीं शामिल हुए 5 मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो सके. इन चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू है. इसकी वजह से वो चर्चा का हिस्सा नहीं बन पाए. 

वीडियो: लॉकडाउन लग सकता है? पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा कि लोग घबरा गए?

Advertisement