The Lallantop

फिजिक्स वाला के अलख पांडेय जंतर-मंतर पहुंचे, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में किया बड़ा ऐलान!

फ़िज़िक्स वाला (Physics Wallah) के फाउंडर अलख पांडे भी छात्रों के समर्थन में उतर गए हैं. जंतर-मंतर पहुंचकर उन्होंने स्टूडेंट्स की मांग को बुलंद किया और पुलिस के लाठीचार्ज करने की निंदा की. उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया है.

Advertisement
post-main-image
फ़िज़िक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे जंतर-मंतर के प्रदर्शन में पहुंचे. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फ़िज़िक्स वाल्ला के फाउंडर अलख पांडे ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों से मुलाक़ात कर NEET और पूरी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े आंदोलन का समर्थन किया और सरकार से बातचीत की अपील की।
  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा शिक्षकों के बहिष्कार की अपील और अलख पांडे से आंदोलन में समर्थन न देने पर उठाए गए सवालों के कारण उन्होंने आन्दोलन में खुलकर हिस्सा लिया।
  • अलख पांडे ने आंदोलन को व्यापक बताया और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों की पढ़ाई का खर्च अपनी संस्था से उठाने का ऐलान किया, जिससे आंदोलन को एड-टेक क्षेत्र का समर्थन मिला।

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन को सपोर्ट करने फ़िज़िक्स वाला (Physics Wallah) के फाउंडर अलख पांडे भी उतर आए हैं. प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर जाकर उन्होंने छात्रों से मुलाक़ात की. इसी दौरान उन्होंने सरकार से अपील की कि वो छात्रों की बात सुने और उनसे बातचीत करें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अलख पांडे की ये एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कुछ ही दिन पहले उन पर छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने नहीं आने पर सवाल उठाए थे. संगठन ने उन शिक्षकों के बहिष्कार की भी अपील की थी, जो इस आंदोलन को सपोर्ट नहीं कर रहे. अब CJP ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर अलख पांडे का वीडियो शेयर कर उनका धन्यवाद किया है.

वीडियो में अलख पांडे ने क्या कहा?

जंतर-मंतर से जारी हुए इस वीडियो में अलख पांडे ने 20 जुलाई के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने माना कि ये सिर्फ़ NEET का मुद्दा नहीं था, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का गुस्सा था. अलख पांडे ने कहा,

Advertisement

‘20 जुलाई को भारत के बच्चों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. यह सिर्फ़ NEET की बात नहीं थी. सरकार इन बच्चों से बात क्यों नहीं करती? ये हमारे देश के ही तो बच्चे हैं. एक बार आकर इनकी बात तो सुन लीजिए. इनकी मजबूरी है कि आज ये सड़क पर उतर आए हैं.’

अलख पांडे ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और उनके साथ मारपीट की गई. साथ ही, उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि छात्रों को ‘पाकिस्तान समर्थक’, ‘चीन समर्थक’, ‘आतंकवादी’ और ‘एंटी-नेशनल’ बताना ग़लत है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच TVK सरकार की मांग, ‘NEET एग्जाम ख़त्म होना चाहिए’

जंतर-मंतर से क्या ऐलान किया?

 फ़िज़िक्स वाला के फाउंडर ने कहा कि ये आंदोलन सिर्फ़ NEET तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि बात IIT, CBSE, SSC, शिक्षा के हर उस मुद्दे की है, जिसकी चर्चा यहां हो रही है.

अलख पांडे ने जंतर-मंतर से एक बड़ा ऐलान भी किया. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक के बाद जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों के बच्चों की पूरी पढ़ाई का ख़र्च उनकी संस्था फ़िज़िक्स वाला उठाएगी. अलख पांडे बोले कि जितने बच्चों ने आत्महत्या की है, मैं उनके परिवारों का पूरा साथ दूंगा. 

ये आंदोलन सिर्फ़ छात्रों और राजनीतिक दलों का ही नहीं, बल्कि देश के बड़े एड-टेक चेहरों का भी समर्थन पाने लगा है. 

वीडियो: नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन

Advertisement