The Lallantop

'लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा, सब अफवाह है', सरकार ने तेल-गैस की सप्लाई पर सब बताया

Lockdown Rumor amid Iran War: ये अफवाह फैली की किल्लत की वजह से देश में लॉकडाउन लगने वाला है. पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें और गैस सिलेंडर की मारामारी ने इस अफवाह को हवा दी. लेकिन अब सरकार ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है.

Advertisement
post-main-image
LPG किल्लत के दौरान देश में लॉकडाउन की अफ़वाह फैली. (सांकेतिक तस्वीर-आजतक)

पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से कई देशों में गैस और तेल की किल्लत बढ़ गई है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है. इस बीच ये अफ़वाह भी फैली की किल्लत की वजह से देश में लॉकडाउन लगने वाला है. पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें और गैस सिलेंडर की मारामारी ने इस अफवाह को हवा दी. लेकिन अब सरकार ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने X पर एक पोस्ट किया. लिखा, 

‘देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगने वाला है. ये अफवाह है. मैं एक बात साफ़ कर देना चाहता हूं कि सरकार की तरफ से ऐसा कोई प्रपोजल नहीं है. ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम शांत और ज़िम्मेदार बने रहें.’

Advertisement

पोस्ट के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्री ने साफ़ कर दिया कि भारत के पास पेट्रोल की कमी नहीं है. उनका कहना है कि सरकार एनर्जी सप्लाई चेन को रियल-टाइम मॉनिटर कर रही है. उन्होंने लिखा, 

‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फ्यूल और एनर्जी की सप्लाई बाधित न हो, ये सुनिश्चित किया जा रहा है. जब भी ऐसी कोई वैश्विक आपदा आई है भारत मज़बूती से खड़ा रहा है. उम्मीद है इस संकट से भी हम पार पा लेंगे.’

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारत के पास कितना तेल बचा है, आज इंपोर्ट बंद हो जाए तो कितने दिन चलेगा?

जंग के दौरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज लगभग बंद कर दिया गया था. जिसके बाद तेल और LPG की सप्लाई बाधित हो गई. जब सप्लाई कम हुई तो लोगों के अंदर पैनिक क्रिएट हुआ. इसी पैनिक में लॉकडाउन वाली अफवाह फैली.

इस दौरान कुछ पेट्रोल पंप पर पैनिक के चलते हिंसक झड़प भी देखने को मिली. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, गोरखपुर में एक पेट्रोल पंप पर लाइन तोड़ने की वजह से दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ.

वीडियो: सोशल लिस्ट: डॉनल्ड ट्रंप और LPG Price Hike को कोसते पुणे के वायरल नोटिस की कहानी क्या है?

Advertisement