Ranveer Singh की Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. ये ना आव देख रही है, न ताव. बस दे दनादन-दे दनादन सभी फिल्मों को कुचलती चली जा रही है. हाल ये है कि इसने Prabhas की Kalki 2898 AD और Shah Rukh Khan की Jawan को भी धोबी पछाड़ दे दिया है. और ऐसा करने में इसे केवल आठ दिन का समय लगा है. केवल आठ दिन.
रुकने का नाम नहीं ले रही 'धुरंधर 2', 'कल्कि' और 'पठान' को आठ दिनों में ही धूल चटा दी
'धुरंधर' ऐसी एकमात्र फिल्म फ्रैंचाइज़ बन गई है, जिसकी दोनों मूवीज़ ने हजार करोड़ से ज्यादा कमाए हैं.


सैकनिल्क के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि 'धुरंधर 2' ने सेकेंड थर्सडे को भारत में 59.49 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. अब जो मूवी रिलीज़ के 8वें दिन भी इतने पैसे छाप रही हो, उसकी कलेक्शन हिस्ट्री को खंगालना भी थोड़ा ज़रूरी हो जाता है. डोमेस्टिक मार्केट यानी इंडिया में फिल्म ने अबतक कुछ ऐसा कलेक्शन किया है,
डे ज़ीरो (पेड प्रिव्यू) - 51.60 करोड़ रुपये
पहला दिन (पहला गुरुवार) - 121.03 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (पहला शुक्रवार) - 96.76 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (पहला शनिवार) - 135.15 करोड़ रुपये
चौथा दिन (पहला रविवार) - 137.43 करोड़ रुपये
पांचवां दिन (पहला सोमवार) - 77.79 करोड़ रुपये
छठा दिन (पहला मंगलवार) - 67.73 करोड़ रुपये
सातवां दिन (दूसरा बुधवार) - 58.35 करोड़ रुपये
आठवां दिन (दूसरा गुरुवार) - 59.49 करोड़ रुपये
टोटल: 805.32 करोड़ रुपये (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)
'धुरंधर 2' ने भारत में ही ग्रॉस 805.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ओवरसीज़ मार्केट यानी विदेशों में इसने अबतक 261.92 करोड़ रुपये छापे हैं. यदि मूवी गल्फ देशों में बैन नहीं होती, तब तो ये न जाने और क्या ही करके मानती. 'धुरंधर 2' के डोमेस्टिक और ओवरसीज़ कलेक्शन को जोड़ें तो इसने अबतक 1067.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसमें से एक हजार करोड़ रुपये तो फिल्म ने केवल सात दिनों में कमा लिए थे.
खास बात ये है कि 'धुरंधर' ऐसी एकमात्र इंडियन फिल्म फ्रैंचाइज़ है, जिसकी दोनों फिल्मों ने हजार करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. 1067 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने 'कल्कि' और 'पठान' को पटखनी दे दी है. 'कल्कि' का लाइफटाइम बिजनेस 1042 करोड़ रुपये का रहा था था. वहीं शाहरुख का कमबैक करवाने वाली 'पठान' ने वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ रुपये कमाए थे. रणवीर सिंह की फिल्म इन दोनों मेगाबजट मूवीज़ से आगे निकल चुकी है. अब इसकी नज़र 'जवान' (1160 करोड़), RRR (1230) और KGF 2 (1215 करोड़) के रिकॉर्ड तोड़ने पर है. अनुमान है कि सेकेंड वीकेंड खत्म होने तक ‘धुरंधर 2’ उन्हें भी पीछे छोड़ चुकी होगी.
वीडियो: हृथिक रौशन के ट्रेनर रह चुके, धुरंधर फिल्म के 'मुस्तफा' की पूरी कहानी जानिए,



















