वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत समेत दुनियाभर के कई देश गैस और तेल की कमी से प्रभावित हुए हैं. देश में लगातार एलपीजी संकट की खबरें आ रही थीं. इस बीच तेल की कमी की "अफवाहों" ने भी तूल पकड़ लिया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश का एक युवक ‘बाहुबली’ की तरह पेट्रोल पंप पर हजार लीटर की टंकी लेकर पहुंच गया. ताकि उसे तेल के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े.
हजार लीटर की टंकी सिर पर लादकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, भरवाने की जिद पर अड़ा
घटना यूपी के बस्ती जिले की है. युवक तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा था. लेकिन वो कोई बाइक या कार लेकर नहीं, बल्कि सिर पर बड़ी सी टंकी लेकर आया था. ताकि एक ही बार में इतना तेल भर जाए कि ईरान युद्ध खत्म होने तक भाईसाहब को तेल की कमी महससू न हो.


इंडिया टुडे से जुड़े संतोष सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना यूपी के बस्ती जिले की है. युवक तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा था. लेकिन वो कोई बाइक या कार लेकर नहीं, बल्कि सिर पर बड़ी सी टंकी लेकर आया था. ताकि एक ही बार में इतना तेल भर जाए कि ईरान युद्ध खत्म होने तक भाईसाहब को तेल की कमी महससू न हो.
हालांकि ऐसा हो न सका. क्योंकि पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने टंकी में तेल भरने से साफ इनकार कर दिया. सरकारी नियमों के मुताबिक, पेट्रोल पंप के कर्मचारी उसे टंकी में तेल नहीं दे सकते थे. युवक बार-बार कर्मचारियों से तेल देने की जिद करता रहा. लेकिन कर्मचारियों ने उसकी एक न सुनी.
इस बीच युवक को पेट्रोल पंप पर इतनी बड़ी टंकी के साथ देख लोग मजाक बनाने लगे. और उसे बाहुबली फिल्म से जोड़ने लगे.
इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने युवक का यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. कुछ रोज पहले बस्ती जिले का एक और वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें लोग LPG की कमी के कारण परेशान होते नजर आ रहे थे.
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव की 'सेहत' देखेंगे डॉक्टर? EC ने 48 सीनियर फैकल्टी को ड्यूटी पर लगाया
बता दें कि इन दिनों जिले में बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंच रहे हैं. जिसके चलते जिले के लगभग सभी पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही है.
वीडियो: ट्रंप का सीजफायर प्लान देखने के बाद नेतन्याहू ने क्या आदेश दिया?






















