The Lallantop

मार्क जुकरबर्ग माफी मांगो नहीं तो... PM मोदी के वीडियो पर अब सीधी चेतावनी

Mark Zuckerberg PM Modi Video: एक संसदीय समिति ने मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को माफ़ी मांगने के लिए कहा है. पीएम मोदी का फेसबुक से वीडियो हटाए जाने के बाद समिति ने ये आदेश दिया है. पालन न करने पर सख्त एक्शन लेने की धमकी भी दी है.

Advertisement
post-main-image
भारत सरकार ने मेटा के CEO मार्क ज़ुकरबर्ग को माफ़ी मांगने के लिए कहा है. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कम्युनिकेशन और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की संसदीय समिति ने मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने के लिए माफी मांगें।
  • यह अल्टीमेटम उस वीडियो के कारण दिया गया है जिसे फेसबुक ने कुछ समय के लिए गलत तरीके से हटा दिया था, और समिति इसे लोकतंत्र पर हमला मानती है।
  • यदि माफी नहीं मांगी गई तो सरकार फेसबुक से सेफ हार्बर प्रोटेक्शन हटा सकती है, जिससे मेटा पर कानूनी कार्रवाई और जांच संभव हो जाएगी।

कम्युनिकेशन और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की संसदीय समिति ने मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन का अल्टीमेटम दे दिया है (Mark Zuckerberg). उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो वीडियो फेसबुक से हटाया गया था, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी. और जिसकी गलती से ये हुआ है उसपर एक्शन लिया जाए. साथ ही ये भी कहा गया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लिया जाएगा. 

Advertisement

इंडिया टुडे के मुताबिक, इस समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद निशिकांत दुबे कर रहे हैं. उन्होंने इसे ‘डेमोक्रेसी पर हमला’ बताया है. उनका कहना है कि मार्क ज़ुकरबर्ग ने 140 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि को निशाना बनाया है. 

समिति ने क्या धमकी दी?

इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक, समिति ने उन्हें माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया है. साथ ही एक चेतावनी भी दी है. अगर माफ़ी नहीं मांगी गई तो भारत सरकार फेसबुक पर लागू सेफ हार्बर प्रोटेक्शन को हटा देगी. इससे होगा ये कि प्लेटफॉर्म के अधिकारी सीधे जांच के दायरे में आ जाएंगे. इससे उनपर FIR करना भी मुश्किल नहीं होगा. 

Advertisement

ये पूरा विवाद जिस वीडियो से जुड़ा है वो 23 जुलाई को पहले इंस्टाग्राम और फिर फेसबुक पर पोस्ट हुआ था. मेटा ने इसे कुछ देर के लिए हटा दिया था, हालांकि कुछ देर बाद ये फिर दिखने लगा.

ये भी पढ़ें: Meta इंडिया हेड के खिलाफ केस दर्ज, PM Modi के AI जनरेटेड वीडियो से जुड़ा मामला 

मेटा की माफ़ी काफी नहीं

इससे पहले इस वीडियो को लेकर मेटा की ओर से सफाई पेश की गई थी. मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा था कि कॉन्टेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे रिस्टोर कर दिया गया है. लेकिन सरकार इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा के ग्लोबल हेड ऑफ पब्लिक पॉलिसी को तलब किया.

Advertisement

एक अन्य आदेश में कहा गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे गूगल, X, यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर महिला विरोधी और चाइल्ड एब्यूज के कॉन्टेंट तत्काल प्रभाव से हटाए जाएं. इसके अलावा हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR दर्ज की है. पीएम मोदी को निशाना बनाने वाले AI-जनरेटेड वीडियो के सर्कुलेशन से जुड़े मामले में यह एक्शन हुआ है.

वीडियो: सोशल लिस्ट : फेसबुक पर 'कोई दुश्मन ही होगा जो लाइक नहीं करेगा' वाले कैप्शन मेटा की ख़राब पॉलिसी का नतीज़ा

Advertisement