The Lallantop

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का रिश्तेदार गिरफ्तार, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप

गैंगरेप के आरोपियों की पहचान मुहम्मद रजा डार, हसन रजा, सिकंदर खान और साजिद अली के रूप में हुई. इन आरोपियों में रजा डार का संबंध इशाक डार से है.

Advertisement
post-main-image
इशाक डार के रिश्तेदार पर गैंगरेप का आरोप है (PHOTO-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लाहौर की अदालत ने पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री इशाक डार के रिश्तेदार सहित पांच आरोपियों को विदेशी महिलाओं के साथ अपहरण और गैंगरेप के मामले में पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
  • दो विदेशी महिलाएं, जो रजा डार के क्रिप्टो वेंचर पार्टनर थीं, ने अक्टूबर 2025 में उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया था, जिसके बाद 29 जून को उनकी लाहौर में कथित अपहरण और शोषण हुई।
  • पीड़ितों के पिता के स्पेन से पुलिस को सूचना देने के बाद महिलाओं को बचाया गया और पाकिस्तान पुलिस ने मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की है।

बीते दिनों एक खबर आई थी कि ब्रिटेन में चल रहे ‘Grooming Gangs’ ने हजारों नाबालिगों के साथ यौन शोषण किया. ऐसा करने वाले अधिकतर लोग पाकिस्तानी मूल के थे. अब खबर है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उपप्रधानमंत्री इशाक डार का एक रिश्तेदार दो विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोपी है. आरोपियों की पहचान मुहम्मद रजा डार, हसन रजा, सिकंदर खान और साजिद अली के रूप में हुई. इन आरोपियों में रजा डार का संबंध इशाक डार से है. लाहौर की अदालत ने सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. मामले में हाई-प्रोफाइल आरोपी के शामिल होने से पुलिस भी संभलकर आगे बढ़ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला बहुत संवेदनशील है. उसने कहा,

इसमें डिप्टी PM इशाक डार का एक करीबी रिश्तेदार शामिल है, इसलिए पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है.

Advertisement
विदेशी महिलाओं से रेप

जिन दो महिलाओं से साथ ये घटना हुई, वो नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली हैं. इन विदेशी महिलाओं का 29 जून को लाहौर में 5 लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उनके साथ गैंगरेप किया. ये मामला तब बाहर आया जब पीड़ितों में से एक के पिता ने स्पेन से पुलिस को फोन किया. पीड़िता के पिता का फोन आने के बाद पुलिस ने महिलाओं को रेस्क्यू किया. इसके बाद लाहौर पुलिस ने गुरुवार (3 जुलाई) को पांच संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया. 

आरोपियों पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 365A (अपहरण) और 375A (गैंगरेप) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक एक पांचवां आरोपी भी है जिसे अरेस्ट करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: हजारों का यौन उत्पीड़न, पाकिस्तानियों पर आरोप; 'Grooming Gangs' जिसे लेकर एलन मस्क ब्रिटिश पीएम पर हमलावर हैं

Advertisement
रजा डार ने महिलाओं को पाकिस्तान बुलाया था

पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में रजा डार से मिली थीं. उसने ही उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया था. एक दूसरे पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं और रजा डार एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में पार्टनर थे. रजा डार ने उनके पाकिस्तान दौरे के लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम किया था. दोनों महिलाएं 29 जून को लाहौर पहुंचीं.

महिलाओं में से एक ने पुलिस को बताया कि लाहौर पहुंचने पर रजा डार और बाकी संदिग्धों ने उनका अपहरण कर लिया. उन्हें एक घर में ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ गैंगरेप किया. साथ ही उनकी रिहाई के लिए फिरौती भी मांगी. वहीं कोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार, जब चारों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो महिलाओं ने रजा डार की पहचान मुख्य संदिग्ध के तौर पर की. इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेज दिया.

वीडियो: भारत-पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों को पत्र लिख कर बातचीत की मांग

Advertisement