The Lallantop

नेपाल की बाढ़ ने कई भारतीयों को चीन की तरफ फंसा दिया, सरकार ने बड़ी जानकारी दी

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में लगभग 300 भारतीय मिसिंग हो गए हैं. सरकार ने यह जानकारी दी है. बताया है कि कुछ के चीन की तरफ तिब्बत वाले इलाके में फंसे होने की भी आशंका है.

Advertisement
post-main-image
नेपाल में आई बाढ़ में लगभग 300 भारतीयों के मिसिंग की खबर है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बाद लगभग 300 भारतीय लापता हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए लगभग 200 लोग तिब्बत की सीमा पर फंसे हुए हैं।
  • नेपाल में ग्लेशियर टूटने से फ्लैश फ्लड आया, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए और बाढ़ के कारण 270 की मौत हुई।
  • भारतीय सरकार नेपाली अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की तलाश तथा राहत कार्य जारी है।

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद कुछ भारतीयों के चीन की तरफ तिब्बत वाले इलाके में फंसे होने की खबर है. बताया गया कि 200 से ज्यादा भारतीयों ने मदद के लिए संपर्क किया है. विदेश मंत्रालय ने 27 अगस्त को जानकारी दी है कि लगभग 300 भारतीय अब भी लापता हैं. 

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि सरकार नेपाली अधिकारियों से कॉन्टैक्ट में है. वह लापता भारतीयों से संपर्क करने और प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

21 भारतीय नागरिकों को किया रेस्क्यू

मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 288 भारतीय अभी लापता हैं. वहीं, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए लगभग 200 भारतीय चीन की तरफ फंसे हुए हो सकते हैं.

Advertisement

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अन्य लापता नागरिकों की जानकारी देते हुए कहा…

-  त्रिशूली पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले 73 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा. काठमांडू में भारतीय दूतावास कर्मचारियों के बारे में और जानकारी पाने के लिए प्रोजेक्ट हेड के संपर्क में है.

- तमिलनाडु से 37 और 49 लोगों के दो समूह लापता हैं.

Advertisement

- केरल के 33 भारतीय नागरिक भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

- पश्चिम बंगाल से 32 भारतीयों के एक ग्रुप का भी पता नहीं लग पा रहा.

- अलग-अलग राज्यों से 61 भारतीय ऐसे हैं, जिनकी जानकारी नहीं मिल रही.

राहत की बात ये है कि दोपहर 1 बजे तक तमिलनाडु के 21 भारतीयों को बचाया जा चुका है. ये लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे.

आपदा के कारण 270 लोगों की मौत

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भयानक बाढ़ और भूस्खलन के बाद नेपाल और तिब्बत में लगभग 1500 लोग लापता हैं. लापता पर्यटकों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है. इसके बाद अमेरिका से 65, यूक्रेन से 53 और मलेशिया से 51 पर्यटक शामिल हैं. वहीं अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 270 लोगों की मौत हो गई. खबर है कि 558 लोग तिब्बत में लापता हैं.

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से 95 लोगों की मौत, 133 भारतीय नहीं मिल रहे, हर तरफ तबाही

रासुवा जिले में आई आपदा के बाद भारत ने राहत कार्यों में मदद के लिए 47.5 टन मानवीय सहायता भेजी है. आगे भी मदद भेजने पर काम चल रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि फ्लैश फ्लड की संभावित वजह ग्लेशियर का टूटना हो सकता है.

वीडियो: नेपाल में अचानक बाढ़ के बाद GLOF का ज़िक्र क्यों? क्या है GLOF?

Advertisement