The Lallantop

PM मोदी के सम्मान पर ख्वाजा आसिफ का तंज, भारत का पलटवार-'मानसिक तौर पर कमजोर हैं'

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी को मिले सम्मान पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिसके बाद भारत ने उन्हें दो टूक जवाब दिया है. भारत ने उनके बयान को खारिज किया और ख्वाजा आसिफ को मानसिक तौर पर कमज़ोर बताया है.

Advertisement
post-main-image
ख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी को मिले सम्मान पर सवाल उठाए. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स का नया राष्ट्रपति सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ दिए जाने पर सवाल उठाए।
  • सेशेल्स ने हाल ही में अपने राष्ट्रीय सम्मान व्यवस्था में बदलाव किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए नया सम्मान शुरू किया, जिसे मोदी को पहले व्यक्ति के रूप में दिया गया।
  • भारत सरकार ने ख्वाजा आसिफ के बयान को खारिज करते हुए उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बताया और उनके समर्थक तालिबान द्वारा भी आलोचना की गई।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान अब भारत और पाकिस्तान के बीच नई जुबानी जंग की वजह बन गया है. मामला जुड़ा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान से. ख्वाजा आसिफ ने इस सम्मान पर सवाल उठाए. इसके बाद भारत सरकार की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई. इंडिया टुडे ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि, भारत ने न सिर्फ उनके बयान को खारिज किया, बल्कि मानसिक तौर पर कमज़ोर भी बताया. 

Advertisement

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्हें हाल ही में शुरू किया गया एक नया राष्ट्रपति सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ दिया गया. ये सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए काम और छोटे आईलैंड देशों की चिंताओं को लगातार उठाने के लिए दिया गया था.

सेशेल्स सरकार ने हाल ही में अपने राष्ट्रीय सम्मान देने की व्यवस्था में बदलाव किया है. उसी के बाद ये नया सम्मान शुरू किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले व्यक्ति बने.

Advertisement
पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस सम्मान के होने पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि इस सम्मान को लेकर कई बातें साफ नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों कहा, इस पर बहुत जानकारी नहीं दिया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि दौरे से कुछ ही दिन पहले अवार्ड बनाए जा रहे हैं और AI मॉडल की मदद से सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं. 

 

khwaja asif
ख्वाजा आसिफ का पोस्ट

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- 'हमारा कोई हाथ नहीं', आगे कहा- ‘कोई वार खाली नहीं जाएगा

Advertisement
भारत ने क्या जवाब दिया?

सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि ख्वाजा आसिफ ऐसे मामलों पर टिप्पणी कर रहे हैं, जिनकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है. और उन्हें ‘मानसिक रूप से कमज़ोर’ बताया है. उन्होंने ये भी कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति का पाकिस्तान का रक्षा मंत्री होना, वहां की मौजूदा व्यवस्था के बारे में बहुत कुछ बताता है.

भारत सरकार ने अपने जवाब में एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया. नवंबर 2025 में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी ख्वाजा आसिफ की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी. उस समय खबरें आई थीं कि ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी थी. इसके बाद तालिबान सरकार में सीमा और जनजातीय मामलों के मंत्री नूरुल्लाह नूरी ने एक सार्वजनिक प्रोग्राम में ख्वाजा आसिफ को ‘मानसिक रूप से बीमार’ बताया था.

वीडियो: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का आक्रामक रुख, ख्वाजा आसिफ ने दी जंग की धमकी?

Advertisement