The Lallantop

बिहार में गजब शराबबंदी, सरकारी अस्पताल में बाप-बेटे कोल्ड ड्रिंक की बोतल से पीते थे देसी दारू

Muzaffarpur SKMCH liquor party: बिहार के एक बड़े सरकारी अस्पताल में शराब मिली है. एक मरीज के परिजन हॉस्पिटल में शराब लेकर पहुंचे थे. आम बोतल में नहीं, बल्कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल में. ताकि किसी को शक न हो. इसकी शिकायत मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से कर दी.

Advertisement
post-main-image
बचने के लिए मरीज के परिजन कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब लेकर अस्पताल पहुंचे थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के हड्डी रोग वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब लेकर आए और अस्पताल परिसर में शराब पीते पाए गए।
  • पिछले कई दिनों से मरीज के पिता और भाई चोरी-छिपे अस्पताल में शराब लेकर आ रहे थे, जिससे अन्य मरीजों ने शिकायत की और पुलिस जांच में मामला सामने आया।
  • पुलिस ने शराब बरामद कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है और अस्पताल प्रशासन संभावित लापरवाही और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच कर रहा है।

शराबबंदी वाले बिहार के बड़े सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर 'शराब पार्टी' चल रही थी. श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) के हड्डी रोग वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन शराब लेकर आए थे. कोल्ड ड्रिंक की बोतल में भरकर. ताकि किसी को शक न हो. फिर हॉस्पिटल में इसका सेवन किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वैशाली जिला स्थित बेलसर के निवासी बबलू शर्मा SKMCH के हड्डी रोग वार्ड में भर्ती हैं. उनके पिता और भाई पर आरोप है कि वे पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल में शराब लेकर आते थे और यहीं बैठकर पीते थे. गुरुवार, 18 जून को भी ये हुआ. शराब की गंध से अन्य मरीज परेशान हो गए. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इसकी शिकायत कर दी.

कई दिनों से चल रहा था सिलसिला

इंडिया टुडे से जुड़े मणिभूषण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही SKMCH ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. तलाशी के दौरान एक झोले में कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली, जिसमें देसी शराब थी.

Advertisement

पुलिस ने मरीज के पिता और भाई की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई. मरीजों का आरोप है कि दोनों कई दिनों से चोरी-छिपे शराब अस्पताल परिसर में ला रहे थे. कभी पानी की बोतल में, कभी माजा, तो कभी अन्य सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल में भरकर.

पुलिस ने पेशेंट के पिता और भाई को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ चल रही है. पता किया जा रहा है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह में शराब कैसे पहुंचाई जा रही थी. इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या सिर्फ वे ही हैं.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय गैंगरेप मामले में थानाध्यक्ष सस्पेंड, आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी डाली थी

Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, SKMCH के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद का कहना है कि एडमिट मरीजों की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित सिस्टर इंचार्ज की होती है. किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. महेश प्रसाद ने कहा कि अस्पताल इलाज का स्थान है, यहां इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

ओपी पुलिस जांच कर रही है कि हॉस्पिटल में शराब लाने के लिए किस रास्ते का इस्तेमाल किया गया. क्या इसमें किसी अस्पताल कर्मी या बाहरी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है.

वीडियो: खान सर के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे रौशन आनंद, गंभीर आरोप लगाए

Advertisement