The Lallantop

मकान की छत गिरने से पिता और 4 बच्चों की मौत, मंत्री बोले- 'जनसंख्या बढ़ती जा रही है'

मुजफ्फरनगर में कच्चे मकान की छत गिरने से पिता और चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद पक्के मकानों पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का '9 बच्चे हैं, नया परिवार बन जाता है' वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
post-main-image
योगी के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का विवादित बयान वायरल. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुजफ्फरनगर में कच्चे मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो बच्चियां घायल हो कर अस्पताल में भर्ती हुईं।
  • लगातार बारिश होने के कारण मकान की छत गिर गई, जबकि सरकार ने सभी को पक्के मकान देने का वादा किया था लेकिन स्थिति अभी भी अस्थिर है।
  • मृतक परिवार को मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं; इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया।

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक कच्चे मकान की छत गिर गई. हादस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. पिता और उसके चार मासूम बच्चों ने मलबे में दबकर दम तोड़ दिया. दो बच्चियां घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. परिवार पर आई इस त्रासदी पर शोक जताने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे. घटना पर ‘संवेदना, पोस्टमार्टम, मुआवजा, कड़े निर्देश’ जैसे सरकारी शब्दों की भरमार भी लगा दी, लेकिन जैसे ही सरकार की जवाबदेही पर सवाल हुआ, मंत्रीजी की संवेदना भाप बनकर उड़ गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

किसी ने पूछा कि आपकी सरकार ने तो सबको पक्का घर देने का वादा किया है, फिर ये कच्चे मकान कैसे गिर रहे हैं? इस पर मंत्री ने जो जवाब दिया उसे सुनकर लगा कि वह तो मरने वालों पर ही दोष मढ़ देंगे. 

रविवार, 19 जुलाई को मुजफ्फरनगर में एक परिवार अपने घर में भोजन कर रहा था. लगातार बारिश हो रही थी. उनके कच्चे मकान की छत गिर गई. इस हादसे में 52 साल के इस्लामुद्दीन और उनके 4 बच्चों आठ महीने के जीशान, 2 साल के अहद, 5 साल के अलशिफा और 12 साल के रुखसार की मौत हो गई. हादसे की खबर योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल को लगी तो वह पीड़ित परिवार से मिलने आए. मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में उन्होंने परिवार से मुलाकात की.

Advertisement

जब निकलने लगे तो मीडिया के लोगों ने उनसे घटना के बारे में पूछा. अग्रवाल ने बताया कि हबीबपुर गांव के अंदर एक छत गिरने से परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है. इसमें एक पुरुष और उनके चार बच्चे शामिल हैं. उनकी दो बच्चियां घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं. मंत्री ने आगे कहा कि डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निर्देश दिया गया है कि घायलों का ठीक से इलाज हो. किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो. उन्होंने कहा कि घटना दुखद है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसका संज्ञान लिया है. मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः 3 घंटे में 10 किमी तैरकर मम्मी-पापा को डूबने से बचाया, उसके बाद भी बेटे को सुननी पड़ी डांट

शोक-संवेदना की इन बातों के बीच एक पत्रकार ने सवाल कर दिया कि सरकार लगातार पक्के मकान बनाने की बात कर रही है, फिर कच्चे मकान कैसे गिर रहे? इतना सुनते ही मंत्री हिसाब-किताब पर आ गए. कहा, 

Advertisement

अब भैया जनसंख्या बढ़ती जा रही है. पक्के मकान मिलते हैं. उसके बाद फिर एक नया परिवार हो जाता है. अब इन्हीं के यहां 9 बच्चे हैं. तो ठीक है न? सरकार की सीमाएं हैं, लेकिन फिर भी चिंता करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सबको पक्का मकान देंगे. दे भी रहे हैं, लेकिन समझ सकते हो ऐसे हादसे के समय पर कोई चर्चा करने का विषय नहीं है. 

उन्होंने आगे कहा कि परिवार के प्रति पूरी संवेदना है और पूरा प्रयास रहेगा, जिनके पास इस प्रकार के मकान हैं, उनकी छत पक्की हो.

वीडियो: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच आया आमिर खान का बयान

Advertisement