The Lallantop

मां-बेटी से यौन शोषण, घर में घुसकर 'रेट लगाने' की बात कही, BJP नेता का बेटा दोस्त संग गिरफ्तार

आरोपियों में कल्याण सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुधीर बालियान का भी बेटा है. जिसकी पहचान आर्यमान रघुवंशी और उसके दोस्त की पहचान सूर्य गुप्ता के तौर पर हुई है. दोनों ने लड़की और उनकी मां के साथ यौन शोषण और गाली-गलौज की.

Advertisement
post-main-image
मुजफ्फरनगर में मां-बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला पूर्व मंत्री के बेटे को मिली जमानत. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
संदीप सैनी

यूपी के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर मां-बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है. पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी और फोन में रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की. केस दर्ज करने के बाद दोनों की गिरफ्तारी भी हुई लेकिन कुछ ही घंटे बाद आरोपियों को जमानत मिल गई. ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र का है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े संदीप सैनी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार, 18 अप्रैल की रात करीब 9 से 9:30 के बीच हुई है. पीड़ित लड़की और उनकी मां रात के खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थीं. इसी दौरान नशे में धुत्त स्कूटी सवार दो लड़के वहां रुके. इनमें से एक कथित तौर पर कल्याण सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुधीर बालियान का बेटा आर्यमान रघुवंशी भी था. उसके दोस्त की पहचान सूर्य गुप्ता के तौर पर हुई है. आरोप है कि दोनों ने लड़की और उनकी मां के साथ यौन शोषण और गाली-गलौज की. इसका वीडियो पीड़िता ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया था.

दोनों पर ये भी आरोप है कि शोर- मचाने पर जब पीड़ित मां-बेटी के परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की. बाद में मौके से फरार हो गए. पीड़िताओं के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

Advertisement

शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी वीडियो के आधार पर दोनों की शिनाख्त की और कुछ ही समय में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. बाद में दोनों का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों सलाखों के पीछे हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दिए. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

Muffarnagar
जेल में बंद दोनों आरोपी.

घटना के बारे में पीड़िता ने बताया,

मैं रात के 9:30 के आसपास मम्मी के साथ अपने घर के बाहर घूम रही थी. दो लड़के सफेद रंग की स्कूटी पर आए. उन्होंने स्कूटी रोककर बोला कि यहां क्यों खड़े हो. मैंने कहा यह मेरा घर है. मेरी मम्मी ने कहा कि तुम मेरी लड़की से ऐसे क्यों बोल रहे हो? इसके बाद वो आपत्तिजनक बातें कहने लगा. 

Advertisement

पीड़़िता ने आगे बताया कि जब उन्होंने कहा कि वो पुलिस को फोन करने जा रही हैं तो आरोपी बोले कि ‘तुम्हारे फोन से पुलिस जल्दी नहीं आएगी. मेरे फोन से जल्दी आ जाएगी. मैं करता हूं.’ पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया, जिसमें एक आरोपी मुंह छिपाने लगा. इस पर पूर्व मंत्री के बेटे ने उससे कहा कि ‘मुंह क्यों छुपा रहा है, तेरे भाई का यहां हिसाब चलता है मुंह दिखा कुछ नहीं बिगाड़ सकता कोई हमारा.’

पीड़िता ने आगे अपने बयान में कहा,

हमारे घर के सारे मर्द थाने में थे. घर पर कोई नहीं था. यहां पर मेरे चाचा और मेरी मम्मी थीं. आरोपी मेरे घर में घुस आया और बोला कि ‘मैं रेट लगता हूं इसके’. उसने और भी बहुत गलत बातें कीं. मेरे चाचा की उसके साथ हाथापाई हुई. उन्होंने उसको रोकना चाहा, जब तक पुलिस न आ जाए. फिर वह मेरे चाचा को धक्का देकर चला गया. 

मामले की पुष्टि एसपी सिटी अमृत जैन ने की. उन्होंने बताया,

एक लड़की के साथ अपशब्द कहे जाने या बदसलूकी की एक सूचना मिली. स्थानीय पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों को चेक किया. इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की गई. उनकी पहचान के बाद तुरंत ही टीमें लगाकर दबिश देकर कुछ ही घंटों में इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई.

वीडियो: ईरान की नेवी ने होर्मुज के पास भारतीय जहाज पर गोली क्यों चलाई?

Advertisement