The Lallantop

'सड़क का बेस 4 की जगह 2 इंच का डाल देना, पर कमीशन 8%...', नगर पालिका उपाध्यक्ष और ठेकेदार का ऑडियो वायरल

Madhya Pradesh: यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब कई पार्षद पिछले कई दिनों से नगर पालिका अध्यक्ष पर खुली कमीशनखोरी का आरोप लगाकर धरने पर बैठे हैं.

Advertisement
post-main-image
नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति (दाएं) और ठेकेदार राजेश शर्मा उर्फ मिंटू (बाएं) (फोटो: आजतक)

मध्यप्रदेश में विदिशा नगर पालिका के प्रभारी अध्यक्ष (उपाध्यक्ष) और ठेकेदार का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है (Vidisha Commission Audio viral). इस ऑडियो ने न सिर्फ जिले की सियासत में भूचाल खड़ा कर दिया है, बल्कि नगर पालिका में कथित कमीशनखोरी की चर्चाओं को भी हवा दे दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े विवेक सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल ऑडियो में कथित तौर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति और ठेकेदार राजेश शर्मा उर्फ मिंटू आपस में बातचीत करते हुए सुने जा सकते हैं. ऑडियो में कथित तौर पर उपाध्यक्ष, ठेकेदार से यह कहते नजर आ रहे हैं, 

सड़क का बेस (आधार) 4 इंची की जगह 2 इंची का डाल देना, लेकिन मेरा 8% कमीशन का बोल देना.

Advertisement

इस कथित बातचीत ने साफ कर दिया है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जनता के हितों से ज्यादा महत्व 'प्रतिशत' यानी कमीशन को दिया जा रहा है. 

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब काम न होने और विकास कार्य अटके रहने को लेकर कई पार्षद पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं. पार्षद पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष पर खुली कमीशनखोरी को लेकर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. यह वायरल ऑडियो उन आरोपों को और मजबूती देता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: नगर निगम में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा! बाबू ने महापौर के सामने खोल दी रिश्वत की रेट लिस्ट

Advertisement
भाजपा संगठन में खलबली

मामले ने विदिशा भाजपा संगठन के भीतर भी हलचल बढ़ा दी है. सवाल सीधे नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा तक पहुंच रहे हैं. बताते चलें कि प्रीति शर्मा ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देकर उपाध्यक्ष को अध्यक्ष का प्रभार सौंपा था और इसी प्रभार के दौरान यह कथित कमीशन घोटाला सामने आया है.

स्थानीय विधायक मुकेश टंडन ने इस पूरे विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा,

विदिशा में आज जिस तरह की राजनीति चल रही है… उसमें आम नागरिक नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक शामिल हैं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACP) प्रशांत चौबे ने बताया कि राजेश शर्मा की ओर से एक आवेदन दिया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वायरल ऑडियो को गलत तरीके से प्रसारित किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: बिहार में वोटर लिस्ट बनाने के लिए बीएलओ ने मांगी रिश्वत, वायरल हो गए

Advertisement