The Lallantop

रिटायर्ड अफसर ट्रेन में सो रहे थे, चूहों ने नाक कुतर दी, अस्पताल ले जाना पड़ा

Una Indore Express में चूहे ने एक 78 साल के रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतर दी. परिवार का आरोप है कि सफर शुरू होने के बाद रेलवे के स्टाफ को चूहों के बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन उनकी ओर से उसे भगाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

Advertisement
post-main-image
ट्रेन में 78 साल के बुजुर्ग की नाक चूहे ने कुतर दी. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 78 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी HP करण को चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में सोते समय एक चूहे ने नाक काट ली, जिसके बाद उन्हें इंदौर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • रेलवे कोच में चूहों और सफाई की समस्या को लेकर परिवार ने शिकायत की थी, लेकिन रेलवे कर्मचारियों ने केवल गंदगी हटाई और चूहों के लिए कोई परिणामक उपाय नहीं किए।
  • पश्चिमी रेलवे के PRO ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया से मिलने की पुष्टि की और ट्रेन के सभी कोचों की पुनः पेस्ट कंट्रोल और जांच कराने की बात कही है।
author-image
धर्मेंद्र कुमार शर्मा

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ते चूहों का आतंक अब ट्रेन के कोच तक पहुंच गया है. चंडीगढ़ से इंदौर जा रहे 78 साल के एक रिटायर्ड अधिकारी की नाक चूहों ने कुतर दी. ट्रेन में सोते समय उनके साथ ये हादसा हो गया. दर्द बढ़ने और खून बहने के बाद उन्हें चूहे के काटने का पता चला. आरोप है कि बुजुर्ग के परिवार ने सफर शुरु होने के बाद साफ-सफाई और चूहे की समस्या को लेकर रेलवे कर्मचारियों से शिकायत की थी लेकिन इसका कोई समाधान नहीं किया गया.

Advertisement
सोते वक्त हुआ हादसा

चूहे के काटने के बाद बुजुर्ग अधिकारी के परिवार ने उन्हें इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उन्हें रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया. जिन रिटायर्ड अधिकारी के साथ ये घटना हुई, उनका नाम HP करण है. अपने परिवार के साथ वह शनिवार, 22 अगस्त को ऊना-इंदौर एक्सप्रेस से इंदौर जा रहे थे. इंडिया टुडे से जुड़े धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे वो अपनी बर्थ पर सो रहे थे. इसी दौरान एक चूहे ने उनकी नाक कुतर दी. 

रेलवे स्टाफ पर ‘लापरवाही’ का आरोप

अचानक दर्द होने और खून निकलने से उनकी नींद खुली, जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार को इसके बारे में जानकारी दी. परिजन का आरोप है कि कोच में चूहे और गंदगी को लेकर रेलवे स्टाफ से शिकायत की गई. शिकायत के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने गंदगी तो साफ कर दी, लेकिन चूहों को हटाने का इंतजाम नहीं किया. इंदौर पहुंचने के बाद परिवार ने बुजुर्ग को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: थिएटर में चूहे ने काटा, कंज्यूमर कोर्ट पहुंचा शख्स, इलाज के खर्च से कई गुना मुआवजा मिल गया

मामले पर पश्चिमी रेलवे के PRO मुकेश कुमार का बयान आया है. उन्होंने कहा कि घटना के बारे में उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली. घटना के बाद पूरी ट्रेन की एक बार फिर से जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से हर 15 दिन में ट्रेन के सभी कोच में पेस्ट कंट्रोल कराया जाता है, लेकिन इस घटना के बाद पूरी ट्रेन की एक बार फिर से जांच कराई जाएगी.

वीडियो: IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने किस जज को धमकी दे दी?

Advertisement

Advertisement