The Lallantop

देर रात पति को छोड़कर जा रही थी पत्नी, रस्सी टूटने से गिरकर मौत हो गई

MP bride death fleeing husband house: संध्या बिहार के रोहतास जिले के करवंडिया की रहने वाली थी. 26 जुलाई को उसकी शादी मुकेश (उम्र 45) हुई थी. मुकेश वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं. 30 जुलाई को दोनों दूसरी मंजिल के एक कमरे में सो रहे थे.

Advertisement
post-main-image
संध्या बिहार के रोहतास जिले के करवंडिया की रहने वाली थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्यप्रदेश के रतलाम में शादी के पांचवें दिन संध्या नाम की महिला दूसरी मंजिल से रस्सी टूटने से गिरकर मौत हो गई, जब वह अपने ससुराल से भागने की कोशिश कर रही थी।
  • संध्या की शादी मुकेश से हुई थी, जिन्होंने शादी के लिए 2.60 लाख रुपये ब्रोकर को दिए थे; रस्सी दो साल पुरानी थी और ब्रोकर घटना के बाद गायब हो गया है।
  • यह घटना मानक चौक पुलिस के केस दर्ज करने के बाद जांच में है, और परिवार के गैरहाजिरी के कारण शव पति को सौंप कर अंतिम संस्कार किया गया।

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक महिला की कथित तौर पर ससुराल से भागने के दौरान मौत हो गई. वह शादी के पांचवें दिन अपने पति के घर से बचकर भाग रही थी. रस्सी का सहारा लेकर दूसरी मंजिल से नीचे उतर रही थी, जो अचानक टूट गई. इस वजह से लड़की की 25 फीट नीचे रेत के ढेर पर गिरने से मौत हो गई. आरोप है शादी के लिए लड़की के पति ने एक ब्रोकर को 2 लाख से ज्यादा रुपये दिए थे.

Advertisement

23 साल की मृतक का नाम संध्या है. वह बिहार के रोहतास जिले के करवंडिया की रहने वाली थीं. 26 जुलाई 2026 को उनकी शादी मुकेश (उम्र 45) से हुई थी. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं. 30 जुलाई को दोनों दूसरी मंजिल के एक कमरे में सो रहे थे.

2 साल पुरानी रस्सी का किया इस्तेमाल

बताया गया कि आधी रात करीब 2 बजे के संध्या दूसरी मंजिल की छत पर शेड को सहारा देने वाले लोहे के खंभे से एक रस्सी बांधकर नीचे उतर रही थीं. तभी रस्सी टूटने से वह 25 फीट नीचे रेत के ढेर पक गिर गईं.

Advertisement

मुकेश ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे जगे तो संध्या कमरे में नहीं मिलीं. उन्हें लगा वह बाथरूम गई होंगी. लेकिन 10-15 मिनट इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आईं, तो उन्हें ढूंढना शुरू किया. इस बीच मृतक घर के पीछे रेत के ढेर पर बेहोश पड़ी मिली. तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. मोहन ने बताया कि जिस रस्सी की संध्या ने इस्तेमाल किया वह दो साल पुरानी थी.

कॉन्टैक्ट करने पर जहर खाने की धमकी

मुकेश ने बताया कि उन्होंने उज्जैन के बड़नगर के रहने वाले मोहन नाम नाम के एक ब्रोकर के जरिए 2.60 लाख रुपये देकर संध्या से शादी तय की थी. घटना के बाद से ब्रोकर गायब है. मृतक के परिजन से भी कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा. इसके बाद मुकेश ने शादी के इंतजामों पर सवाल उठाए. कहा कि शादी के दौरान वह संध्या की मां और भाई से मिले थे. लेकिन उन्हें दोनों के नाम नहीं पता.

ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर चुनाव जीतते ही बीजेपी को नसीहत दे डाली

Advertisement

संध्या से करीब दोगुनी उम्र के मुकेश ने यह भी कहा कि शादी के डॉक्यूमेंट पूरे करने आए वकील का रोल भी शक वाला लग रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद मुकेश ने बिहार में मेन ब्रोकर राजेश को मृतक की मां से फोन पर बात कराने के लिए कहा था. इस पर ब्रोकर ने दोबारा फोन करने पर जहर खाने की धमकी दे दी.

घटना में मानक चौक पुलिस ने केस कर संध्या की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है. स्टेशन इंचार्ज विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है. महिला के परिवार वालों के न आने के कारण शव उसके पति को सौंप दिया गया. उन्होंने शनिवार को संध्या का अंतिम संस्कार किया.

वीडियो: हरिद्वार कांवड़ यात्रा में कार क्यों तोड़ी गई, मालिश करने वाले की पिटाई का क्या है मामला?

Advertisement