भारतीय क्रिकेट में क्या इंजरी मैनेजमेंट ठीक तरह से नहीं हो रहा है? क्या टीम इंडिया के प्राइम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर लापरवाही की गई है? श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बुमराह के बाहर होने के बाद यह सवाल लगातार उठ रहे हैं. अब सवाल करने वालों में टीम सिलेक्टर अजीत अगरकर भी शामिल हैं.
जसप्रीत बुमराह की इंजरी नहीं हुई मैनेज? CoE पर भड़के अजीत अगरकर
सिलेक्टर्स को शुरुआत में बताया गया था कि बुमराह 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. बाद में पता चला कि उनकी चोट बहुत ज्यादा सीरियस है. इस पूरे मामले को लेकर अगरकर ने वीवीएस लक्ष्मण के साथ CoE के टॉप अधिकारियों के साथ बैठक की.

दरअसल सिलेक्टर्स को शुरुआत में बताया गया था कि बुमराह 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. बाद में पता चला कि उनकी चोट बहुत ज्यादा सीरियस है. इस पूरे मामले को लेकर अगरकर ने वीवीएस लक्ष्मण के साथ CoE के टॉप अधिकारियों के साथ बैठक की.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI में नितिन पटेल के जाने के बाद से स्पोर्ट्स साइंस के प्रमुख का पद खाली है. ऐसे में सीओई के अंतरिम खेल साइंस हेज धनंजय कौशिक की भूमिका पर भी नजरें हैं. वह बेंगलुरु में BCCI के हाई परफॉर्मेंस सेंटर का संचालन कर रहे हैं. खिलाड़ियों की वापसी की समयसीमा तय करने और ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोटोकॉल के लगातार पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्या खिलाड़ियों को 100 प्रतिशत फिट होने से पहले ही क्या टीम में जगह दी जा रही है? यह सिलेक्टर्स की सबसे बड़ी चिंता है.
हर्षित राणा के मामले में भी यह सवाल उठाया जा रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जब हर्षित राणा का वजन ज्यादा दिख रहा था तब भी स्पोर्ट्स साइंस टीम ने उन्हें फिट घोषित कर दिया. इसके बाद जब वह मैदान पर उतरे तो चोटिल हो गए. उन्हें फिर से हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई. इसी तरह इंग्लैंड पहुंचे भारत के एक अन्य टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज का वेट भी ज्यादा था. इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल किया गया. वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी के लगातार चोटिल होने पर भी सवाल उठ रहे हैं. सुंदर का नाम भी चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में जारी है. वह बार-बार मसल्स इंजरी से परेशान हो गए हैं.
यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग का लगा आरोप!
नितीश कुमार रेड्डी के केस में भी कुछ फैसलों को लेकर सवाल उठे हैं. उनकी बॉलिंग स्पीड बढ़ाने के लिए इंडीपेंडेंट तेज गेंदबाजी कोच स्टीफन जोन्स के साथ अलग से ट्रेनिंग की अनुमति दी गई थी? क्या 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक 130 किमी प्रति घंटे के तक पहुंचने की कोशिश में ही वह चोटिल हुए हैं.
सीओई के कामकाज पर नजर रखने वाले BCCI के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा,
सबसे सुरक्षित विकल्प किसी खिलाड़ी को बाहर करना होता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या CoE की मौजूदा स्पोर्ट्स साइंस टीम टॉप खिलाड़ियों को समय पर मैदान पर वापस लाने के लिए उतने प्रयास नहीं कर रही है जितने की जरूरत है.
उन्होंने आगे कहा कि सिलेक्टर्स को भरोसा दिलाया गया था कि बुमराह कम से कम एक टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. अब उन्हें बताया गया है कि पैर की चोट से उबर रहे साई सुदर्शन नेट्स में 75 मिनट बल्लेबाजी कर रहे हैं और चोट से अच्छी वापसी के संकेत दे रहे हैं. लेकिन अगर बाद में यह बताया जाता है कि साई श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट तक फिट नहीं हो पाएंगे तो सिलेक्शन प्रोसेस प्रभावित होगा.
अब इन्हीं सब मुद्दों को लेकर बैठक होने वाली है. अगरकर और गंभीर इसका इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बैठक कब और कहां होगी यह तय नहीं है. गंभीर अगले तीन हफ्ते श्रीलंका में रहने वाले हैं. ऐसे में यह तय नहीं है कि बैठक आमने-सामने होगी या वर्चुअल होगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: अशोक चक्रधर ने बताए कवि सम्मेलनों के टोटके, कुमार विश्वास और शैलेश लोढ़ा पर क्या बताया?













