मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. ये घटना बच्ची के 11 साल के भाई के सामने हुई. भाई ने अपनी बहन को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन आरोपी ने उसे बेरहमी से पीट दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पीड़िता चौथी क्लास में पढ़ती है और उसका भाई छठी क्लास में. दोनों भाई-बहन मंगलवार, 11 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से घर जा रहे थे. तभी आरोपी ने उन दोनों को रोका और घर छोड़ने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया.
MP में 9 साल की बच्ची से रेप, बचाने की कोशिश कर रहे नाबालिग भाई को आरोपी ने पीटा
MP 9 years old rape case: मध्यप्रदेश में एक 9 साल की बच्ची का उसके भाई के सामने रेप किया गया. पीड़िता के भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी. फिर वह दोनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी परिवार की जान-पहचान वाला था. इसलिए बच्चों ने उस पर भरोसा कर लिया. आरोपी उन्हें घर छोड़ने के बजाय गांव के बाहरी इलाके में खेतों की तरफ ले गया. वहां चरवाहे मवेशी चरा रहे थे. उन्हें देख वह बच्चों को स्कूल परिसर के पीछे झाड़ियों वाली सुनसान जगह पर ले गया. आरोप है कि वहां उसने बच्ची का रेप किया. जब पीड़िता के बड़े भाई ने इसका विरोध किया और बहन को बचाने की कोशिश की तो हमलावर ने उसकी पिटाई कर दी. फिर दोनों को वहीं झाड़ियों में छोड़कर भाग गया.
ये भी पढ़ें: मराठी नहीं आती तो महाराष्ट्र में नहीं बन सकेंगे ड्राइवर, राज्य सरकार ने जारी किया फरमान
आरोपी की हैवानियत के चलते 9 साल की बच्ची बेहोश गई. उसका भाई किसी तरह घर पहुंचा और परिवार को सारी बात बताई. परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें बच्ची खून से लथपथ हालात में मिली. इसके बाद पीड़िता को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. परिवार की शिकायत के आधार पर पीड़िता का मेडिकल चेकअप किया गया.
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिसपुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने स्पेशल टीमें तैनात की हैं. और फरार संदिग्ध को ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर रेड कर रही है.
वीडियो: सरकारी आवास पर जले नोट मिले थे, अब जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे आरोप सच निकले












