The Lallantop

पत्नी ने गिफ्ट में दी थार, पति ने उसी में गोली मारकर हत्या कर दी, अदीला मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Adila Rahman Murder Case: पुलिस ने Moradabad की लॉ छात्रा Adila Rahman की हत्या के केस को सॉल्व करने का दावा किया है. छात्रा की हत्या उसके पति ने गोली मारकर की. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
अदीला की हत्या के आरोप में उनके पति गुलफाम अली को गिरफ्तार किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुरादाबाद पुलिस ने जांच में पुष्टि की कि अदीला रहमान की हत्या उनके पति गुलफाम अली ने की थी और घटना के बाद लाश को रुड़की की नहर में फेंक दिया गया।
  • अदीला और गुलफाम ने अप्रैल 2026 में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी की जानकारी अदीला के परिवार को नहीं थी और उनकी आपसी बहस हत्या की मुख्य वजह बनी।
  • पुलिस ने आरोपी गुलफाम अली को गिरफ्तार कर रामपुर जेल में बंद किया है और मामले में फॉरेंसिक सबूतों की जांच के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के अदीला रहमान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. उसने दावा किया है कि अदीला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति ने ही की है. मृतक ने करीब तीन महीने पहले गुलफाम अली से शादी की थी. निकाह के बाद अदीला ने अपने पति को थार गाड़ी गिफ्ट की थी. बताया जा रहा है कि इसी थार कार में गुलफाम ने अदीला की हत्या की और लाश को उत्तराखंड के रुड़की ले जाकर नहर में फेंक दिया.

Advertisement
पत्नी को तोहफे में मिली थार में मारी गोली

अदीला रहमान हैदराबाद से LLB कर रही थीं. वो कटघर के कोहिनूर तिराहा निवासी कारोबारी अदिव-उर-रहमान की बेटी थीं. इंडिया टुडे से जुड़े जगत गौतम की रिपोर्ट के मुताबिक, अदीला बीती 25 जून को एग्जाम देने की बात कहकर अपने घर से निकली थीं. इसके बाद से उनका परिवार से कोई कांटेक्ट नहीं हो पाया. घरवालों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. बाद में उनकी मां ने 18 जुलाई को कटघर थाने में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

गुलफाम और अदीला ने अप्रैल 2026 में शादी कर ली थी. इसके बारे में अदीला के परिवार को कोई जानकारी नहीं थी. हत्या वाले दिन आरोपी मुरादाबाद-लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार से गया. साथ में अदीला भी थीं. दोनों के बीच बहस हुई. पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान अदीला ने गुलफाम को चप्पल से मारा था.

Advertisement

अदीला की इस हरकत ने गुलफाम को और ज्यादा भड़का दिया. उसने गुस्से में अदीला की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वो पत्नी की लाश को उत्तराखंड के रुड़की ले गया और नहर में फेंककर घर आ गया. शातिर गुलफाम ने पुलिस को चकमा देने के लिए अगले ही दिन कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया.

दरअसल, रामपुर के गंज थाने में उसके खिलाफ एक और जानलेवा हमले का मामला दर्ज था. इसी केस की आड़ में उसने अदीला की हत्या की बात छिपाने की कोशिश की, ताकि खुद को शक से दूर रख सके. रुड़की पुलिस को 4 जुलाई को नहर से युवती का शव मिला था. पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था. बाद में मुरादाबाद पुलिस की जांच, सबूतों और पूछताछ के आधार पर अदीला रहमान की पहचान की गई.

चप्पल मारने पर बात बढ़ी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कार में दोनों की बहस हुई थी. इस बहस में अदीला ने आरोपी को चप्पल से मारा, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया. शहर के SP कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में कटघर के हिस्ट्रीशीटर कुर्बान अली और उसके भाई गुलफाम अली के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, थार और अन्य फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुलफाम अली फिलहाल रामपुर जिला जेल में बंद है. मामले में अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विराम? सरकारी सूत्रों का बड़ा दावा

Advertisement