The Lallantop

मेघालय में 2 विधायकों वाली बीजेपी की बढ़ेगी ताकत, UDP के 9 MLA पाला बदलने वाले हैं!

मेघालय में सत्ताधारी गठबंधन के भीतर ही बड़े सियासी बदलाव की अटकलें तेज हैं. UDP के नौ विधायक BJP में शामिल होते हैं तो विधानसभा में बीजेपी की ताकत बढ़ने के साथ गठबंधन का शक्ति संतुलन भी बदल सकता है.

Advertisement
post-main-image
भाजपा में UDF के विधायक शामिल हो सकते हैं (PHOTO- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मेघालय विधानसभा में UDP के 9 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे BJP के विधायक संख्या में इजाफा होगा और राजनीतिक समीकरण में बदलाव आएगा।
  • UDP के भीतर नाराजगी और पार्टी अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह के नेतृत्व को लेकर असंतोष के कारण UDP के कुछ विधायक BJP में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।
  • यदि UDP के विधायक BJP में शामिल होते हैं तो बीजेपी की मेघालय विधानसभा में राजनीतिक सत्ता और सौदेबाजी की स्थिति मजबूत हो जाएगी और गठबंधन में शक्ति संतुलन बदल सकता है।

मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की सुगबुगाहट है. खबरें हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधानसभा में दूसरी पार्टियों के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने जा रही है. BJP पहले भी कई राज्यों में ऐसा करके अपनी ताकत बढ़ा चुकी है. दिलचस्प बात यह है कि मेघालय में पार्टी के विरोधी नहीं, बल्कि सहयोगी दल के विधायक ही पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 9 विधायक पाला बदलकर BJP में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं.

Advertisement
सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है UDP

BJP की तरह UDP भी सत्ताधारी NPP के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है. 60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा में फिलहाल BJP के सिर्फ दो विधायक हैं. लेकिन इस नए राजनीतिक डेवलपमेंट के बाद उनकी संख्या डबल डिजिट में पहुंच जाएगी. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट कहती है कि हाल ही में UDP विधायकों और अमित शाह की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद ही उनके बाजपा में शामिल होने की खबरें चल रही हैं. UDP का कहना है कि बातचीत मुख्य रूप से फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) और मेघालय से जुड़े अन्य मुद्दों पर केंद्रित थी. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि ताजा घटनाक्रम को देखते हुए ये मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी वजनी है.

बदल जाएगा विधानसभा का गणित

अगर UDP विधायक भाजपा में आए, तो इससे विधानसभा के समीकरण में बड़ा बदलाव आ सकता है. गठबंधन को देखें तो उसमें भी शक्ति संतुलन बदल सकता है. सूत्रों का कहना है कि अगर प्रस्तावित पुनर्गठन होता है, तो जिन मांगों पर चर्चा हो रही है, उनमें बीजेपी के लिए मंत्री पद का बड़ा हिस्सा शामिल है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस तरह की व्यवस्था से बीजेपी की सौदेबाजी की स्थिति मजबूत हो सकती है. और वो अधिर बारगेन करने की स्थिति में रहेगी.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: 'प्रोजेक्ट मेघालय' से गिराने वाले थे विजय की सरकार? TVK MLA को 35 करोड़ देने की साजिश खुली)

एक और कारण है जिसकी वजह से UDP के विधायक बीजेपी में आ सकते हैं. अटकलें हैं कि UDP के भीतर नाराजगी बढ़ती जा रही है. यहां कई विधायक कथित तौर पर पार्टी अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह से नाखुश हैं. मेटबाह को मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का करीबी माना जाता है.

वीडियो: नेतानगरी: यूपी में बीजेपी की टेंशन बढ़ी? सर्वे में किस गठबंधन का पलड़ा भारी? PM रेस में नए नेता की एंट्री

Advertisement

Advertisement