फिरोजाबाद में एक युवक को अपनी 22 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए होटल में बुलाया. वहां सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाएं खाकर उसका रेप किया. दोबारा जब उसने रेप की कोशिश की तो युवती ने विरोध किया. आरोप है कि इसके बाद उसने लड़की की हत्या कर दी. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट और शरीर के अंदर ज्यादा खून बहने को मौत की वजह बताया गया है.
सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा खाई, फिर दोस्त का रेप किया, विरोध करने पर हत्या कर दी
फिरोजाबाद में 22 साल की युवती की हत्या के मामले में उसके कथित बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने होटल में सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा खिलाकर रेप किया और दोबारा कोशिश का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की दलित समुदाय से ताल्लुक रखती है. वह गुरुग्राम में एक क्विक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती थी. रक्षाबंधन पर वह अपने घर जा रही थी. तभी आरोपी ने 26 अगस्त को अपने जन्मदिन की बात कहकर उसे मिलने के लिए मना लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की को घर नहीं जाने दिया और उसे फिरोजाबाद के एक होटल में लेकर गया. वहां पर सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा लेकर उसने उसके साथ रेप किया.
ये भी पढ़ेंः पेड़ से बांधकर जला दिया था, 2 महीने बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत
अगली सुबह यानी 27 अगस्त को आरोपी ने दोबारा रेप की कोशिश की. लड़की ने इसका विरोध किया. आरोप है कि इससे बौखलाकर उसने लड़की की हत्या कर दी.
आरोपी के पास से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा की गोलियां और लड़की का मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में दवा खाने और रेप करने की बात कबूल की है. जांच के दौरान जुटाए गए सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट रेप के आरोप की पुष्टि करते हैं.
महिला के पिता ने 27 अगस्त को शिकोहाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) यानी हत्या और धारा 64(1) यानी रेप के तहत केस दर्ज किया है. इसके अलावा SC/ST एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं.
बताया गया कि आरोपी और महिला ने 12वीं तक साथ में पढ़ाई की थी. इसके बाद महिला ने BSc और नर्सिंग का कोर्स किया और गुरुग्राम में एक क्विक ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनी में नौकरी करने लगी थी.
वीडियो: चर्चित आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफ़ा, 13 साल में ही छोड़ी सिविल सर्विस












