The Lallantop

मेरठ में भाभी का नन्दोई से चल रहा था अफेयर, ननद ने चाकू से गोदकर महिला को मार डाला

मेरठ के अहमदनगर इलाके में एक महिला की उसके ही घर में हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला की ननद ही है. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

Advertisement
post-main-image
मेरठ में एक ननद ने कथित तौर पर अपनी ही भाभी का क़त्ल कर दिया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मेरठ जिले में 12 जुलाई को निदा की हत्या की गई, जिसमें उसकी ननद रिमशा को आरोपी मानकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
  • निदा के पति और रिमशा के पति उवैश के बीच निकटता के कारण निदा और उसकी ननद रिमशा के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था, जो हत्या की मुख्य वजह बना।
  • पुलिस ने आरोपी रिमशा को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है और इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की जांच भी जारी है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो दिन पहले हुए निदा हत्याकांड के आरोपी का पता चल गया है. 12 जुलाई को निदा नाम की महिला की उनके घर में ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि निदा की ननद रिमशा ही आरोपी है. पुलिस ने रिमशा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े उस्मान चौधरी की रिपोर्ट बताती है कि रिमशा और निदा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोपी के पति और मृतका के बीच नजदीकियों से रिमशा परेशान थी. मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने 14 जुलाई को करीमनगर की रहने वाली रिमशा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. 

पूरा विवाद क्या है?

पुलिस के मुताबिक, निदा का उनके नन्दोई यानी रिमशा के पति उवैश के साथ संबंध था. इसी वजह से निदा और उनकी ननद के बीच विवाद रहता था. 12 जुलाई को रिमशा करीब 12 बजे अपने मायके पहुंची थी. उस दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ. पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान रिमशा ने किचन में रखे चाकू से निदा के सीने पर हमला कर दिया. जिससे निदा की मौत हो गई. पुलिस की पूछताछ में रिमशा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मेरठ में ललिता गौतम के लिए इंसाफ की मांग की तो SSP ने मारे थप्पड़, वैन में घुसकर पीटते दिखे

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले का खुलासा करते हुए सर्किल अफसर संग्राम सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को उनके संज्ञान में ये घटना आई. उन्होंने बताया कि लिसाड़ी थाना क्षेत्र के अहमदनगर की रहने वाली निदा की हत्या हुई है. अपने बयान में उन्होंने कहा, 

‘टेक्निकल सर्विलांस में सामने आया है कि निदा और उवैश के बीच नज़दीकियां बढ़ गई थीं. इसी बात को लेकर निदा और उसकी ननद के बीच झगड़ा हुआ था. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.’ 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटना में किन-किन लोगों का हाथ है इसकी जांच चल रही है. 

वीडियो: मेरठ में 'साहिल-आकांक्षा' की शादी पर विवाद, पुलिस के पास पहुंची लड़की

Advertisement