प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 22 फरवरी को भारत की सबसे तेज 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत ट्रेन' के बचे कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मेरठ के सांसद अरुण गोविल भी मौजूद रहे. नमो भारत ट्रेन से दिल्ली से मेरठ का सफर 1 घंटे से भी कम समय में पूरा हो जाएगा. 22 फरवरी को शाम 6 बजे से आम लोग भी इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे.
PM मोदी ने देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया, नमो भारत का फुल रूट भी चालू
Namo Bharat: 23 किलोमीटर लंबे Meerut Metro रूट पर कुल 13 स्टेशन हैं- मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो.


नमो भारत ट्रेन का पूरा रूट खुलने से दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी को बेहतर करने में मदद करेगी. अब यह ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक जाएगी. इसके अलावा मेरठ मेट्रो से मेरठ शहर की अंदरूनी आवाजाही को मजबूती मिलेगी.

नमो भारत ट्रेन की खासियत के बारे में बात करें, तो इस ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए तैयार किया गया. लेकिन इसकी ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी. इस ट्रेन से दिल्ली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे शहरों के बीच सफर का समय काफी कम हो जाएगा.

इंडिया टुडे से जुड़े आशुतोष मिश्रा और हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो सेवा है. यह मेट्रो मात्र 30 मिनट में अपने पूरे रूट को कवर करेगी. बता दें कि भारत में ऐसा पहली बार होगा, जब नमो भारत ट्रेन और कोई मेट्रो एक ही पटरी पर चलेंगी. यह सर्विस RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) के लिए के तैयार की गई है.
यह भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद ने 'धर्मयुद्ध' का पाला खींचा, 'CM के साथ हूं' में एकमात्र फोटो किसकी लगाई?

23 किलोमीटर लंबे मेरठ मेट्रो रूट पर कुल 13 स्टेशन हैं- मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो. वहीं, यात्री मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम में मेट्रो और नमो भारत के बीच अपनी ट्रेन को बदल सकते हैं.

नमो भारत ट्रेन जहां से बनकर चलेगी वो दिल्ली का सराय काले खां स्टेशन है. यह उन चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है जिन्हें चालू किया गया है. एक बड़े मल्टी-मॉडल हब के तौर पर डेवलप किया गया यह स्टेशन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय ISBT और रिंग रोड को जोड़ता है. चालू किए गए बाकी तीन स्टेशन- शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम मेरठ में हैं.
वीडियो: प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी से किंग चार्ल्स की कुर्सी खतरे में पड़ गई?











.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)



