The Lallantop

बदला नहीं, इंसाफ चाहिए... मणिपुर के म्यूजिक टीचर की हत्या पर पत्नी ने साफ-साफ बोल दिया

Manipuri music teacher death: 6 स‍ितंबर को दिल्ली के किलोकरी इलाके में एक मणिपुर के म्यूजिक टीचर की उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. उनकी पत्नी ने न्याय की मांग की है.

Advertisement
post-main-image
म्यूजिक टीचर विक्रम सिंह (दाएं) की हत्या के बाद पत्नी जोशना (बाएं) का बयान आया है. (फोटो- ANI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मणिपुर के म्यूजिशियन चोंगथम विक्रम सिंह को 6 सितंबर को दिल्ली के किलोकरी इलाके में कुछ लोगों ने मारकर हत्या कर दी, इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • विक्रम सिंह की हत्या शोर करने से रोकने की झड़प के बाद हुई, जिससे परिवार सुरक्षा की दिक्कतों के चलते अब अपने घर में नहीं रह रहा है।
  • दिल्ली पुलिस दो सप्ताह के अंदर इस केस की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी और परिवार न्याय की मांग कर रहा है जबकि लोग इम्फाल में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

‘हमें बदला नहीं, इंसाफ चाहिए’ ये कहना है मणिपुर के म्यूजिशियन चोंगथम विक्रम सिंह की पत्नी जोशना चोंगथम का. विक्रम सिंह की 6 स‍ितंबर को दिल्ली के किलोकरी इलाके में उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग विक्रम को कंधे पर लादकर सीढ़ियों से उतरते दिखाई दे रहे हैं. अब उनकी पत्नी का बयान आया है. 

Advertisement
म्यूजिक टीचर की पत्नी का बयान 

8 सितंबर को जोशना चोंगथम ने कहा कि उन्होंने अपना पति खोया है और उनके बेटे ने अपना पिता. उन्होंने कहा, 

‘मेरे पति की अचानक मौत से जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. परिवार, दोस्तों और देश भर के लोगों से मिले प्यार और चिंता के लिए, और दिल्ली पुलिस, नेताओं और जन-प्रतिनिधियों से मिले सहयोग के लिए हम बहुत आभारी हैं. इस मुश्किल समय में, मैं चाहती हूं कि मेरे परिवार को शांति और निजता के साथ शोक मनाने दिया जाए. हम बदला नहीं चाहते, हम न्याय चाहते हैं. हम बस यही चाहते हैं कि उनकी यादों का सम्मान किया जाए, हमारे दुख का सम्मान हो और हमें न्याय मिले.’

Advertisement

साउथ ईस्ट DSP विनीत कुमार के मुताबिक, इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें एक नाबालिग शामिल है. इंडियन एक्सप्रेस की र‍िपोर्ट के मुताबिक, सेफ्टी का हवाला देते हुए, विक्रम सिंह की मौत के बाद उनका परिवार अपने घर में नहीं रह रहा है.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया है कि आरोपियों में कुछ ढाबों पर काम करते हैं और कुछ डिलीवरी बॉय हैं. किरेन रिजिजू ने कहा है कि उन्होंने दक्षिण दिल्ली रेंज के आईजीपी, डीसीपी और नॉर्थ-ईस्ट के लिए बनी स्पेशल पुलिस सेल के ज्वाइंट कमिश्नर से बात की है.

Advertisement

इस मामले को लेकर मण‍िपुर के मुख्यमंत्री से लेकर लोकसभा में नेता प्रत‍िपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीड‍िया पर पोस्ट क‍िया. द‍िल्ली पुलिस का कहना है कि दो हफ्ते के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी और केस को मजबूत तरीके से तैयार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मणिपुर के म्यूजिक टीचर की हत्या, शोर करने से मना करने पर पीट-पीटकर मार डाला

परिवार की मांग है कि विक्रम की मौत के पूरे मामले की सही जांच हो और जिम्मेदार लोगों को सजा मिले. चोंगथम विक्रम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मणिपुर की राजधानी इम्फाल के कांगला वेस्टर्न गेट पर सैकड़ों लोग जुटे. लोगों ने कैंडललाइट विजिल निकाली और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

वीडियो: दिल्ली में मणिपुर के संगीत शिक्षक चोंगथाम विक्रम सिंह की हत्या, 8 हिरासत में, राहुल गांधी ने पुलिस पर उठाए सवाल

Advertisement