The Lallantop

महिला ने ऑटो में दिया 4 बच्चों को जन्म, एक भी नहीं बच सका

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक महिला ने ऑटो में चार बच्चों को जन्म दिया. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे प्रीमेच्योर थे इसलिए उनकी मौत हो गई. जबकि घरवालों का आरोप है कि एम्बुलेंस सही समय पर नहीं पहुंची इसलिए बच्चों की मौत हुई.

Advertisement
post-main-image
मंडला जिले में एक महिला ने ऑटो में दिया चार बच्चों को जन्म. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक महिला ने ऑटो में चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन चारों नवजात बच्चों की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई।
  • महिला प्रीमेच्योर गर्भवती थीं और जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया जा रहा था तब बच्चे ऑटो में जन्मे, पिता ने एम्बुलेंस न मिलने का आरोप लगाया।
  • बच्चों के प्रीमेच्योर होने और कम वजन के कारण उनकी मौत हुई, जिला मजिस्ट्रेट ने कहा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक महिला ने ऑटो में ही चार बच्चों को जन्म दिया. लेकिन पैदा होने के कुछ ही देर बाद चारों बच्चों की मौत हो गई. अब घरवालों का आरोप है कि एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची इसलिए नवजात बच्चों की जान चली गई. महिला को कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वो खतरे से बाहर हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट बताती है कि महिला सात महीने की प्रेग्नेंट थीं. यानी उन्होंने प्रीमेच्योर बच्चों को जन्म दिया था. रजनी सिंगराम को लेबर पेन शुरू हुआ जिसके बाद उन्हें पहले मंडला जिले के घुटास इलाके के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. जब वहां उनका इलाज न हो पाया तो उन्हें बिछिया इलाके के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में रेफर कर दिया गया. जब वो एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल जा रही थीं तभी उनके साथ ये घटना घटी. 

ऑटो में हुई डिलीवरी

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के पिता गणेश सिंगराम का आरोप है कि अगर एम्बुलेंस वक़्त पर पहुंचती तो उनके बच्चे ज़िंदा होते. गणेश ने बताया कि आपातकाल एम्बुलेंस को उन्होंने फोन किया था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद उन्हें मजबूरन ऑटो में ही अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाना पड़ा. 

Advertisement

हालांकि, इस आरोप से अस्पताल ने इनकार किया है. अस्पताल का कहना है कि बच्चे प्रीमेच्योर जन्मे थे, इसलिए उनकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: सड़क नहीं, पुल भी नहीं... MP में खाट पर हुई महिला की डिलीवरी, रास्ते में फंसी एंबुलेंस

डॉक्टर ने क्या कहा? 

रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर डॉ. डीजे मोहंती ने बताया कि रजनी सिंगराम नाईगांव की रहने वाली हैं. उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी डिलीवरी हुई. उन्हें चार बच्चे हुए, जिनमें तीन लड़कियां थीं और एक लड़का था. डॉक्टर के मुताबिक, बच्चे ठीक से डेवलप नहीं हुए थे और उनका वज़न भी कम था इसलिए वे बच नहीं पाए. डॉक्टर ने बताया कि सभी बच्चों का वज़न 1.5-1.5 किलोग्राम था.

Advertisement

इस घटना पर मंडला के जिला मजिस्ट्रेट राहुल नामदेव धोते से भी बात की गई. उनका कहना है कि अभी तक उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है. अगर आती है तो इसपर तुरंत एक्शन लिया जाएगा. 

वीडियो: 52 गढ़ों वाले मंडला में रानी दुर्गावती की विरासत और उसपर राजनीति

Advertisement