The Lallantop

कश्मीर में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर, पहलगाम हमले के बाद से ढूंढ रही थी आर्मी

Jammu-Kashmir encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी ज़ाकिर गनई ढेर. 4 जुलाई को सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी की गई लिस्ट में इसका नाम शामिल था.

Advertisement
post-main-image
शोपियां एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर ढेर हुआ. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में मार गिराया है, जिसके साथ उसका शव और हथियार बरामद किए गए हैं।
  • 4 जुलाई को सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मुठभेड़ जारी रही और जाकिर गनई सहित दो आतंकियों की पहचान हुई, जो स्थानीय इलाके के निवासी थे।
  • जाकिर गनई के ढेर होने के बाद सुरक्षाबल इलाके में निगरानी बढ़ा रहे हैं और दूसरे आतंकी लतीफ की तलाश जारी है, जिससे आतंकियों के नेटवर्क पर असर पड़ने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. जिस आतंकी को मार गिराया गया है, वो लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनई है. बीते चार दिन से सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी, जिसमें 8 जुलाई को कामयाबी मिली. सुरक्षाबलों ने जाकिर गनई का शव हथियार के साथ बरामद कर लिया है. और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

4 जुलाई को सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. ये दोनों आतंकी सीसीटीवी में कैद हुए थे. जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. और उसी दिन से मुठभेड़ शुरू हुई थी. अब यह कन्फर्म हो गया है कि शोपियां मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर हो चुका है. 

पहलगाम हमले से क्या कनेक्शन? 

जाकिर गनई उन 14 आतंकियों की लिस्ट में शामिल था, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया था. आतंकियों के ढेर करने के इस ज्वाइंट ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF ने मिलकर चलाया.

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, फंसे हुए दोनों आतंकवादियों की पहचान जाकिर और लतीफ के तौर पर हुई है. दोनों दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं. कहा जा रहा है कि जाकिर 2024 से प्रतिबंधित संगठन LeT (लश्कर-ए-तैयबा) से जुड़ा हुआ है, जबकि लतीफ पिछले साल इस संगठन में शामिल हुआ था. 

मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब आतंकवादियों ने सेना की एक टीम पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सेना ने भी गोली चलाई और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. गोलीबारी के बावजूद, दोनों आतंकवादी बाग के अंदर फंसे हुए थे. इसके बाद से ही सेना का तलाशी अभियान जारी था.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, एक टेररिस्ट का पहलगाम कनेक्शन?

Advertisement
दूसरे आतंकी की तलाश जारी

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, जाकिर गनई को मिलाकर उनमें से अब तक 9 मारे जा चुके हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने जाकिर को A++ श्रेणी का आतंकवादी घोषित किया था. उस पर कई आतंकी मामलों में शामिल होने का आरोप है. अक्टूबर 2025 में कुलगाम की NIA कोर्ट उसके खिलाफ एक नोटिस भी जारी कर चुकी है. 

शोपियां लंबे समय से दक्षिण कश्मीर, मध्य कश्मीर और पीर पंजाल इलाके को जोड़ने वाला अहम रास्ता माना जाता है. एजेंसियों का मानना था कि अगर जाकिर और लतीफ जैसे स्थानीय आतंकियों को पकड़ लिया जाता है या उन्हें मार गिराया जाता है, तो इलाके में आतंकियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा. अब सुरक्षाबलों को दूसरे आतंकी लतीफ भट्ट की तलाश है. इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है. 

वीडियो: सेब के बाग में छिपे 2 आतंकी, सेना का ऑपरेशन जारी

Advertisement