सोचिए आपने Zomato से खाना ऑर्डर किया. डिलीवरी बॉय रेस्टोरेंट से खाना लेकर निकल गया. आप फोन में उसकी लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं. जैसे-जैसे वह आपकी लोकेशन के नजदीक आ रहा है, आप खुश हो रहे हैं. क्योंकि खाना जल्द घर पर आ जाएगा लेकिन अब यहां मामला थोड़ा बिगड़ने लगता है. 40 मिनट गुजर जाते हैं लेकिन डिलीवरी वाला एक ही लोकेशन पर रहता है. न आगे बढ़ रहा है. न पीछे. ऐसे में आप सोचते हैं कि चलो वहीं जाकर देख लेते हैं कि आखिर माजरा क्या है? जब आप एक्जैक्ट लोकेशन पर पहुंचते हैं तो देखते हैं कि दो लोग आपका ऑर्डर किया हुआ खाना खा रहे हैं.
Zomato वाला एक ही जगह अटका था, ग्राहक ट्रैक करते पहुंचा, 2 लोग उसी का ऑर्डर खा रहे थे
Zomato ऐप से एक व्यक्ति ने खाना ऑर्डर किया था. शख्स का दावा है कि उसका ऑर्डर उसके पास आया ही नहीं. डिलीवरी बॉय ने किसी और शख्स को 100 रुपये में उसका खाना दे दिया था.

गुरुग्राम में रहने वाले शख्स के साथ ऐसा ही हुआ है. ऋषभ कौशिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने साथ हुए इंसीडेंट को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि काफी देर तक उनका ऑर्डर नहीं आया था. इसके बाद उन्होंने लोकेशन पर जाकर देखा तो दो लोग उनका खाना खा रहे थे. जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने 100 रुपये में वह डिब्बा उन्हें दे दिया था.
रेस्टोरेंट ने कहा-'ऑर्डर डिलीवर'उन्होंने एक्स पर लिखा,
मैंने रात 10:58 बजे Zomato ऐप से 'खड़क सिंह का ढाबा' से ऑर्डर किया. ऑर्डर मिला नहीं, लेकिन ऐप ने बताया कि डिलीवरी करने वाला पास ही है. जब मैंने अपना ऑर्डर ट्रैक किया तो खाने के बजाय मुझे डिलीवरी पार्टनर की लोकेशन दिखी. वहां दो लोग मेरा खाना खा रहे थे. डिलीवरी पार्टनर का आइकन 40 मिनट से एक ही जगह पर रुका हुआ था. मुझे बताया गया कि ऑर्डर 100 रुपये में बेच दिया गया है और Zomato की कस्टमर सर्विस में भी बस एक बॉट ही बैठा है.
उन्होंने आगे जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल को मेंशन करते हुए लिखा कि यह अब सिर्फ फूड डिलीवरी नहीं रही. यह तो पूरी तरह से फूड-शेयरिंग इकॉनमी बन गई है. उन्होंने साथ में दो तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें एक व्यक्ति दिख रहा है, दो डिब्बे और रोटी.

कुछ देर बाद उन्होंने एक और स्क्रीनशॉट लगाया. इसमें ‘खड़क सिंह दा ढाबा’ ने कहा था कि आपका ऑर्डर रात 12:18 पर डिलीवरी हो चुका है. इस पर ऋषभ ने लिखा, ‘नहीं आया.’
जोमैटो केयर ने पोस्ट पर कमेंट कर ऋषभ कौशिक से उनकी ऑर्डर ID शेयर करने को कहा ताकि मामले की जांच की जा सके. कई अन्य लोगों ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया.
ये भी पढ़ें: 80 की उम्र में दफ्तरों के चक्कर नहीं लगते, शौर्य चक्र वापस लो... 22 साल से भटक रहीं शहीद की मां
सायंतिका नाम की एक यूजर ने लिखा,
ये एक्सेस्टेबल नहीं है. अगर डिलीवरी पार्टनर खाना चुरा सकता है तो वह उसमें कुछ भी मिलाकर खाने के साथ छेड़छाड़ भी कर सकता है. ग्राहकों की सुरक्षा का क्या? लोगों को इसे बॉयकॉट (जोमैटो) करना चाहिए.
एक ने अन्य यूजर ने लिखा,
इसलिए रात 10 बजे के बाद मैं COD (कैश ऑन डिलीवरी) चुनती हूं.

एक ने लिखा कि मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ. उन्होंने मुझे 2 घंटे इंतजार करवाया और आखिर में मेरा ऑर्डर कैंसिल कर दिया.
वीडियो: दिल्ली की सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने के बाद Owner Hariram Gupta कैसे पकड़ा गया?













