पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के चुनाव में जीत हासिल करने पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) चीफ तारिक रहमान को बधाई दी है. उन्होंने तारिक रहमान के लिए फूलों का गुलदस्ता और मिठाईयां भेजी हैं. तारिक रहमान की ओर से उनके मीडिया सेल के सदस्य अतीकुर रहमान रुमन ने गुलदस्ता और मिठाईयां रिसीव कीं. इस मौके पर BNP नेता मेहेदुल इस्लाम मेहदी भी मौजूद थे.
'मेरे तारिक भाई को जीत की बधाई', ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के होने वाले पीएम के लिए मिठाईयां भेजीं
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मिठाई और फूल भेजने से पहले चुनाव में जीत के लिए BNP और उसके चीफ तारिक रहमान को बधाई भी दी.
.webp?width=360)

इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चुनाव में जीत के लिए BNP और उसके चीफ तारिक रहमान को बधाई दी. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के लोगों को रमजान की भी मुबारकबाद दी है. उन्होंने लिखा,
बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी तरफ से दिल से बधाई. उन सभी को मेरी तरफ से रमजान की एडवांस मुबारकबाद. इस बड़ी जीत के लिए, मेरे तारिक भाई, उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को मेरी तरफ से बधाई. दुआ है, आप सब ठीक और खुश रहें.
इसी पोस्ट में, उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के रिश्ते आगे भी मजबूत बने रहेंगे. ममता बनर्जी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट कर तारिक रहमान को बधाई दी है.
बांग्लादेश चुनाव में BNP को बहुमतबांग्लादेश में 13वें संसद चुनाव के नतीजों में BNP को जबरदस्त बहुमत मिला है. 297 सीटों में से, BNP और उसके सहयोगियों को 212 सीटें मिली हैं. वहीं बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाली 11 पार्टियों के चुनावी गठबंधन ने 77 सीटें जीती हैं. इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट मिली है, जबकि इंडिपेंडेंट उम्मीदवारों को सात सीटें मिली हैं. BNP की बड़ी जीत के बाद तारिक रहमान ने 14 फरवरी को कहा कि बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोग उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं. उन्होंने कहा,
ऐसे में बांग्लादेश और यहां की जनता का हित ही हमारी विदेश नीति का निर्धारण करेंगे.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत के साथ उनके संबंधों को लेकर किए गए सवाल पर रहमान ने बस इतना ही जवाब दिया. हालांकि, उनके सलाहकार जियाउद्दीन हैदर ने इंडिया टुडे से बातचीत में काफी बातें साफ की हैं. हैदर ने कहा कि बांग्लादेश की नई सरकार एक संतुलित शासन व्यवस्था बनाएगी. भारत और अन्य पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों को सुनिश्चित किया जाएगा. हैदर ने आगे कहा कि हमारे लिए बांग्लादेश पहले है. पहले जो कुछ भी हुआ है, उसे रिसेट करेंगे और एक बैलेंस्ड सरकार बनेगी, जहां बांग्लादेशियों के हित की बात होगी.
वीडियो: बांग्लादेश के भावी पीएम तारिक रहमान ने पीएम मोदी से फोन पर क्या बात की?

















.webp?width=120)
.webp?width=120)


.webp?width=120)
.webp?width=120)