The Lallantop

'हम लॉलीपॉप नहीं खाते रहेंगे...', ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेता को दिया करारा जवाब

Mamata warns Bangladeshi Politicians: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का बयान, बांग्लादेशी नेता रूहुल कबीर रिज़वी के कॉमेंट के जवाब में आया है. उन्होंने भारतीय राज्यों को 'वापस मांगने' की बात कही थी.

Advertisement
post-main-image
ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेता को चेतावनी दी है. (फ़ोटो - PTI)

बीते दिनों, एक बांग्लादेशी नेता ने कहा था कि उनका भारतीय राज्यों - पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा - पर वैध अधिकार है. अब इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का जवाब आया है. उन्होंने कहा है, ‘जब आप क़ब्ज़ा करने आएंगे, तो ये मत सोचिए कि हम बैठकर लॉलीपॉप खाएंगे.’ ममता दीदी ने आगे कहा कि ऐसे कॉमेंट करने से बचना चाहिए, जिससे सांप्रदायिक हिंसा भड़के. बांग्लादेश में लोग अपनी क्षमता के अनुसार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Mamata Banerjee ने Bangladeshi नेता को सुनाया

दरअसल, ममता बनर्जी 9 दिसंबर को पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जवाब दे रही थीं. इस दौरान उन्होंने पर बांग्लादेशी नेता के बयान पर जवाब देते हुए आगे कहा,

कुछ लोग कह रहे हैं कि हम बंगाल, बिहार, ओडिशा पर क़ब्ज़ा कर लेंगे. मैं उनसे कहती हूं- खुश और स्वस्थ रहें. सिर्फ़ आप ही नहीं, किसी और में भी इतनी हिम्मत नहीं है कि इन सभी राज्यों पर क़ब्ज़ा कर ले. आप ये सब ले लेंगे और हम बैठकर लॉलीपॉप खाते रहेंगे? ज़रूरत पड़ने पर हम अपने धैर्य की परीक्षा देने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

ममता बनर्जी ने ये भी उम्मीद जताई कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी की बांग्लादेश यात्रा से कुछ पॉज़िटिव नतीजे आएंगे. द हिंदू की ख़बर के मुताबिक़, उन्होंंने कहा,

हमारे विदेश सचिव बातचीत के लिए बांग्लादेश में हैं. हमें ज़रूरत से ज़्यादा बात नहीं करनी चाहिए. हमें नतीजे का इंतज़ार करना चाहिए. हम ज़िम्मेदार नागरिक हैं. हमारा देश एकजुट है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) सीमाओं की रखवाली कर रहा है. केंद्र को स्थिति को संभालने दें.

ये भी पढ़ें - बांग्लादेश जाएंगे विदेश सचिव, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान!

Advertisement

‘बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों’ पर भी उन्होंने बात की. कहा,

हम इसे अच्छी तरह से नहीं ले रहे हैं. जो उपद्रवी हैं, वो दंगे भड़काते हैं. हमें दंगों की नहीं, शांति की ज़रूरत है. हिंदुओं-मुसलमानों और सभी अन्य समुदायों की रगों में एक ही खून बहता है.

TMC अध्यक्ष और बंगाली की सीएम ममता ने सीमा के इस तरफ़ कुछ फ़ेक वीडियो के वायरल होने पर भी चिंता जताई. साथ ही, ‘एक राजनीतिक पार्टी’ पर भी तनाव बढ़ाने का आरोप लगा. उन्होंने कहा,

मीडिया का एक वर्ग जो कर रहा है, वो सही नहीं है. हम उन पर ‘उत्तर प्रदेश की तरह’ प्रतिबंध नहीं लगा सकते. हम अपील कर रहे हैं कि वो ऐसा न करें. एक राजनीतिक दल भी भड़का रहा है. ऐसा मत करिए. हम सभी प्राउड इंडियन हैं.

ममता बनर्जी का इशारा बीजेपी की ओर था. बीते दिनों, BJP ने अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया और विरोध प्रदर्शन किया था. पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में BJP ने सीमा पार वाहनों की आवाजाही रोककर बांग्लादेश की आर्थिक नाकेबंदी की धमकी दी थी.

BNP leader Ruhul Kabir Rizvi को जवाब

बताया जाता है कि ममता बनर्जी का बयान बांग्लादेशी नेता रूहुल कबीर रिज़वी को जवाब देने के लिए आया. रूहुल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता हैं. वही BNP, जिसका नेतृत्व शेख हसीना की सबसे बड़ी विरोधी नेता खालिदा ज़िया करती हैं. रूहुल ने कहा था, ‘अगर कोई चटगांव जैसी हमारी जगहों पर कब्ज़ा करना चाहता है, तो हम आपसे अपना बंगाल, बिहार, ओडिशा भी वापस मांग सकते हैं.’

इस बीच, 9 दिसंबर को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ढाका पहुंचे. उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के मुद्दे को उठाया. वहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक संपत्तियों पर हुए हालिया हमलों को “खेदजनक” बताया है. मिसरी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मिसरी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने हुसैन के साथ हाल की घटनाओं पर बात की और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.

वीडियो: बंगाल रेप में आरोपी अरेस्ट, BJP ने ममता बनर्जी पर क्या सवाल उठाए?

Advertisement