The Lallantop

'अखिलेश यादव को VIDEO भेज देना', मूंछों पर ताव देकर ललकारने वाले ये डिप्टी SP कौन हैं?

Mainpuri DSP Ashok Singh video: यूपी के मैनपुरी जिले में DSP अशोक सिंह का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिस पर अब सियासत हो रही है. खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे शेयर किया है. क्या है इसके पीछे की कहानी? सब कुछ जानिए.

Advertisement
post-main-image
DSP अशोक सिंह ने वायरल वीडियो मामले पर सफाई भी दी है. (फोटो-एक्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डीएसपी अशोक सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग घटना के संदर्भ में बातचीत कर रहे हैं।
  • इस घटना के पीछे शराब के ठेके के सामने ट्रक पर फायरिंग की पृष्ठभूमि है, जिसमें एक कंडक्टर की मौत और ड्राइवर के घायल होने की सूचना मिली थी।
  • वीडियो वायरल होने के बाद DSP अशोक सिंह की बातों पर सवाल उठे और उन्होंने मामले की पूरी घटना का वीडियो देखने की सलाह दी, जिससे जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात डीएसपी अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो में नेमप्लेट दिखाकर, मूंछों पर ताव देते हुए अशोक सिंह कह रहे हैं – "बना लो वीडियो, खूब बना लो और अखिलेश यादव को दिखा देना."

Advertisement

यह मामला 30 अगस्त को मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. रविवार रात संतोष नगर गांव में शराब के ठेके के सामने हमलावरों ने ट्रक रोककर फायरिंग कर दी. इसमें कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. और ड्राइवर घायल हो गया.

'आरोपी को छुड़ाने का दबाव बना रहे थे लोग'

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद प्रशासन के साथ DSP अशोक सिंह पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजनों से मिल रहे थे. उसी समय कुछ लोग वीडियो बनाने लगे. पुलिस अधिकारी ने पहले उन्हें मना किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो डीएसपी भड़क गए. गुस्से में मूंछों पर ताव देकर कहा कि नाम अशोक कुमार सिंह, पिता बलबीर सिंह, निवासी आजमगढ़ नोट कर लो और यह वीडियो अखिलेश यादव को दे देना.

Advertisement

इस वीडियो का एक दूसरा पक्ष भी है. कुछ लोग कह रहे है कि भीड़ मुख्य आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाते हुए हंगामा कर रही थी. ट्रक पर फायरिंग मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि एक प्रधान लगातार कुछ अन्य लोगों को फंसाने के लिए हंगामा कर रहा था. जाति विशेष का अधिकारी बताते हुए विरोध करने लगा. 

DSP ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

इसी दौरान वीडियो बनाते हुए शख्स ने कहा कि वो अखिलेश भैया से शिकायत करेंगे. जिस पर अधिकारी भड़क गए और अब यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो वायरल हुआ तो DSP अशोक सिंह के तेवर पर सवाल उठने लगे. जिस पर DSP अशोक सिंह की सफाई आई. उन्होंने कहा,

“देखिए 30 अगस्त 2026 को साम 7:00 बजे थाना एलाऊ क्षेत्र में एक हेल्पर की गोली मारकर हत्या हुई थी. ड्राइवर घायल हो गया था. इस सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची. वहां पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी मोहित यादव को अरेस्ट किया गया. घायल ड्राइवर ने आरोपी की पहचान की थी.”

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस बीच गांव के प्रधान ने आकर कहा कि उसने देखा है कि गोली कन्हैया यादव ने चलाई है. उसी रात पुलिस ने कन्हैया को ट्रेस किया. मगर वो घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर था. कन्हैया को फर्जी फंसाने का भरपूर प्रयास मौजूदा प्रधान ने किया. DSP ने कहा कि अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे, तो आपको पता लगेगा कि क्या-क्या हुआ है.

ये भी पढ़ें: चीज गार्लिक नान पर इंस्पेक्टर ने सवाल उठाया, मामला विधानसभा पहुंचा, अब नौकरी खतरे में

DSP अशोक सिंह के इस वायरल वीडियो पर अब सियासत हो रही है. समाजवादी पार्टी बीजेपी को निशाने पर ले रही है. खुद अखिलेश यादव ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा,

"सिर पर ‘सत्ता-सजातीय’ हाथ है. इसलिए इनकी मूंछों पर ताव है. ऐसे लोगों से क्या होना इंसाफ है. पर अब ये कुछ दिनों की बात है. क्योंकि दस्तक दे रहा बदलाव है. हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे!”

akhilesh_yadav
अखिलेश यादव पोस्ट (फोटो-एक्स)
DSP अशोक सिंह कौन हैं?

यूपी पुलिस पोर्टल के अनुसार, अशोक सिंह का जन्म दो अक्टूबर 1975 को हुआ था. उन्हें 2019 में प्रमोशन मिला और एडिशनल एसपी स्पेशल ग्रेड टू अफसर बने. इसके बाद 5 जून 2020 को उन्हें डीएसपी पद पर प्रमोट किया गया. इसी साल जून में उन्हें औरैया से मैनपुरी भेजा गया है. अभी मैनपुरी सीओ सिटी का पद संभाल रहे हैं. जहां से उनका ये वीडियो वायरल हुआ.

वीडियो: यूएस सैनिक पहुंचे थाईलैंड, सेक्स वर्कर्स पर हुआ ये एक्शन

Advertisement