The Lallantop

मां के साथ ही सोता था बेटा, लिव-इन पार्टनर ने प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर हत्या कर दी

Maharashtra में एक महिला के 7 साल के बेटे की जान उसी के लिव-इन पार्टनर ने ले ली. बच्चा अपनी मां के साथ सोता था. आरोपी युवक को ये बात अखरती थी.

Advertisement
post-main-image
महाराष्ट्र में एक शख्स ने 7 साल के बच्चे की हत्या कर दी. (सांकेतिक फोटो- Unsplash.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र में विकास सिंह ने अपनी लिव-इन पार्टनर के 7 साल के बच्चे को पीटकर घायल किया, जिसके बाद बच्चे की KEM अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • महिला अपने पति से अलग होकर विकास सिंह के साथ रही, विकास बच्चे को पसंद नहीं करता था और बच्चे की मौजूदगी को अपनी लिव-इन के लिए समस्या मानता था।
  • बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ी और उसे गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच जारी है।

महाराष्ट्र में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर के बच्चे को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई. बच्चे की उम्र 7 साल है. वो अपनी मां और उसके लिव-इन पार्टनर के साथ ही रहता था. मुंबई के KEM अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

आरोपी की पहचान 25 साल के विकास सिंह के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े मिथिलेश गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपने पति से अलग हो गई थी. उसके तीन बच्चे हैं. दो बच्चे पिता के साथ ही रह रहे थे. सबसे छोटे बेटे को मां अपने साथ रखती थी. आरोपी विकास का अंबरनाथ में घर है. पति से अलग होने के बाद महिला यहीं विकास के साथ लिव-इन में आ गई थी.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी बच्चे को पसंद नहीं करता था. छोटा होने की वजह से बच्चा अपनी मां के पास सोता था. पुलिस ने बताया कि ये बात विकास को बहुत अखरती थी. इस वजह से वो बच्चे को अपने लिव-इन के लिए समस्या मानता था. धीरे-धीरे ये बात विकास को इतनी ज्यादा अखरने लगी कि उसने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया. पीड़ित मां नौकरी करती है. जब भी वो घर में नहीं होती थी, तब विकास बच्चे से मारपीट करता था. हाल में उसने बच्चे को इतना पीटा कि उसकी हालत बिगड़ गई.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने इसकी शिकायत अपनी मां से की थी. महिला ने आरोपी को चेतावनी भी दी थी. बावजूद इसके 17 जुलाई को आरोपी ने बच्चे को बेलन में मारा. आरोप है कि उसने बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर इतनी जोर से लात मारी कि वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी जानकारी मिलने पर मां बच्चे को पहले उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल ले गई. उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो सायन अस्पताल में भी भर्ती किया गया.

यहां भी बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे फौरन मुंबई के KEM अस्पताल रेफर कर दिया गया. इतनी कोशिशों के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका. ICU में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची. शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी का इस्तीफा मांगने की चेतावनी दी, बोले- ‘हरकतें ही ऐसी हैं’

Advertisement

आरोपी ने दावा किया कि बच्चे के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है. लेकिन पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ. सख्ती दिखाने पर उसने सच उगल दिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अंबरनाथ ACP शैलेश काले और पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शब्बीर सैयद ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ी जा रही है. 

वीडियो: कनॉट प्लेस खाली करने की जारी हुई एडवाइजरी, क्या होने वाला है?

Advertisement