The Lallantop

पति ने मोबाइल नहीं दिलाया तो पत्नी ने साढ़े तीन साल के बच्चे संग जान दे दी

Maharashtra Police ने बताया कि महिला ने अपने पति से मोबाइल फोन की मांग की थी. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर महिला ने अपनी जान दे दी. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
इस घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई. (फोटो: आजतक)

महाराष्ट्र के बीड (Beed) जिले में एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ जान दे दी. इस घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति से मोबाइल फोन की मांग की थी. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर महिला ने कुएं में छलांग लगा दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

आजतक से जुड़े रोहिदास हातागले की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बीड तालुका के लिंबारूई इलाके की है. मृत महिला की पहचान प्राजक्ता उर्फ राधा रामेश्वर दराडे (24) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि प्राजक्ता पिछले कुछ दिनों से अपने पति रामेश्वर बाबासाहेब दराडे से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी. 

पति ने इसे लेकर असमर्थता जताई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि गुस्से और आवेश में आकर प्राजक्ता अपने बेटे वेदांत (उम्र 3 वर्ष 5 माह) के साथ खेत के कुएं में कूद गई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 31 दिसंबर 2025 को हुई थी. शुरुआत में इसे आकस्मिक मृत्यु (ADR) मानकर मामला दर्ज किया गया था. लेकिन जांच के दौरान पति के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर चौंकाने वाले पहलू सामने आए. इसके बाद 31 जनवरी 2026 को इस मामले में विस्तृत एफआईआर दर्ज की गई. 

ये भी पढ़ें: कुएं में गिरी बिल्ली, बचाने के लिए 6 लोग अंदर गए, केवल एक व्यक्ति जिंदा बाहर आ पाया

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई

मामले की जांच बीड ग्रामीण थाना पुलिस कर रही है. पुलिस इंस्पेक्टर अशोक मुदिराज ने बताया कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

एक मामूली मोबाइल फोन के विवाद में दो जिंदगियों का यूं खत्म हो जाना पूरे इलाके के लिए सदमे जैसा है. समाजशास्त्रियों और विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बढ़ते मानसिक तनाव, घरेलू दबाव और छोटी-छोटी बातों पर नियंत्रण खो देने का परिणाम हैं.

वीडियो: मोमोज़ की एक्स्ट्रा चटनी मांगने पर हुई बहस, गुस्से में आकर दुकानदार ने चाकू मार दिया

Advertisement