कर्नाटक के कोप्पल शहर में एक युवक ने अपने ही पिता और बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी. युवक ने अपनी मां पर भी हमला किया था, जिनका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है. वारदात के बाद युवक ने अपनी भी जान लेने की कोशिश की. उसका भी इलाज चल रहा है.
बेटे को बायोलॉजी पढ़नी थी, परिवार कंप्यूटर साइंस पर अड़ गया, चाकू मारकर हत्या कर दी
Karnataka में एक युवक ने अपने ही माता-पिता और बहन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में पिता और बहन की मौत हो गई. जबकि, मां का इलाज अभी चल रहा है.


कथित तौर पर युवक ‘बायोलॉजी’ पढ़ना चाहता था, लेकिन परिजन उस पर ‘कम्प्यूटर साइंस’ पढ़ने का ‘दबाव’ बना रहे थे. बताया गया इसी वजह से उसने परिवार पर हमला किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस के बयान में आरोपी ने ये सारी बातें बताईं. Deccan Herald की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले खबर आई थी कि लड़का गेमिंग की लत का शिकार था. परिवार लगातार उसे गेमिंग कम करने की सलाह दे रहा था. इससे नाराज युवक ने इस वारदात को अंजाम दे दिया. लेकिन अब नए तथ्य सामने आए हैं.
रिपोर्ट में पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उसके हाई स्कूल परीक्षा में 90% से ज्यादा नंबर आए थे. इसके बाद वो प्री- यूनिवर्सिटी (PU) कोर्स में ‘बायोलॉजी’ को भी एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ना चाहता था. हालांकि, उसके माता-पिता लगातार उस पर कम्प्यूटर साइंस पढ़ने का दबाव डाल रहे थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स्ट-ईयर PU में लड़के को कम्प्यूटर साइंस में मात्र 40% नंबर मिले. इससे वो काफी परेशान हो गया. उसे लगा कि परिजनों को उसके नंबर के बारे में पता चलेगा, तो उसे मजबूरन वही सब्जेक्ट पढ़ना पड़ेगा.
युवक ने कथित तौर पर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पेरेंट्स बार-बार पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते थे. उसे उस सब्जेक्ट को पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जिसे पढ़ने में उसे कोई दिलचस्पी नहीं थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया कि उसने पढ़ा था कि गर्दन शरीर का बहुत ही सेंसिटिव अंग होता है. इस पर चोट लगने से किसी की मौत भी हो सकती है. इसलिए उसने अपनी मां, बहन और पिता की गर्दन पर चाकू से हमला किया.
वीडियो: 370 की बिरयानी वाला नोटिफिकेशन, Zomato का जवाब आया


















