महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक सरकारी विभाग से 21 करोड़ रुपये घोटाले का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. इनमें से एक आरोपी 13 हज़ार रुपये महीने की तनख्वाह पर बतौर संविदा कर्मचारी एक सरकारी दफ्तर के लिए काम करता था. उसे महंगी चीज़ों का बहुत शौक था. उसने खुद के लिए और कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के लिए शान-ओ-शौकत के ढेरों सामान खरीदे थे. उसने विभाग को नकली दस्तावेजों के जरिए चूना लगाया.
पहले 13 हजार की नौकरी ली, फिर गर्लफ्रेंड के लिए सरकार को लगाया 21 करोड़ का चूना!
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. इनमें से एक आरोपी 13 हज़ार रुपये महीने की तनख्वाह पर बतौर संविदा कर्मचारी एक सरकारी दफ्तर में काम करता था.


मामले के मुख्य आरोपी हर्षल कुमार अनिल क्षीरसागर को साल 2022 में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर 13 हज़ार रुपये महीने के वेतन पर नियुक्त किया गया था. वहीं, मामले की दूसरी आरोपी यशोदा शेट्टी साल 2023 में वेब मल्टी सर्विसेज कंपनी में क्लर्क के रूप में ज्वाइन की थीं. इन दोनों की कंपनियां खेल से जुड़े एक सरकारी विभाग को अपनी सेवाएं देती थीं.
‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी हर्षल ने विभाग के उपनिदेशक के नाम और हस्ताक्षर का फर्जी लेटर तैयार किया. इसके बाद बैंक को एक फर्जी लेटर भेजा और अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर जोड़ दिया. इसके जरिए वो बड़ी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करता रहा. उसने सरकारी पैसों का गबन 1 जुलाई, 2024 से 7 दिसंबर 2024 के दौरान किया. आरोप है कि इस दौरान उसने 21 करोड़ 59 लाख रुपए की हेराफेरी कर डाली.
इन पैसे से उसने दो फ्लैट और एक करोड़ 30 लाख की बीएमडब्ल्यू कार खरीदी. हर्षल ने अपनी प्रेमिका को 4 BHK का एक लग्जरी फ्लैट और अपने दोस्त को एक फ्लैट गिफ्ट में दिया. इसके अलावा हर्षल अपनी प्रेमिका के लिए हीरे की कोई चीज़ खरीदने की जुगत में भी था.
यह भी पढ़ें:काउंसलर पुल की खराब हालत का वीडियो बना रहे थे, तभी बीच से ढह गया, वीडियो वायरल
मामले का मुख्य आरोपी फरार, जांच जारीविभाग की तरफ से जवाहरनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने यशोदा और उसके पति बी.के. जीवन को गिरफ्तार किया है. जबकि हर्षल कुमार क्षीरसागर अभी भी पुलिस के चंगुल से फरार है.
मामले की जांच जारी है. शुरुआती जांच में मालूम पड़ा है कि हर्षल कुमार अपनी प्रेमिका को खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकता था. इसी कड़ी में उसने इस तरह के कदम उठाए. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कुछ अन्य संपत्तियां खरीदी गई हैं.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: अल्लू अर्जुन से थाने में क्या पूछताछ हुई? NHRC के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस क्या बोली?


















