The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bridge collapsed in Brazil video viral

काउंसलर पुल की खराब हालत का वीडियो बना रहे थे, तभी बीच से ढह गया, वीडियो वायरल

घटना 22 दिसंबर को उत्तरी ब्राजील स्थित अगुइआर्नोपोलिस नाम के इलाके में हुई. उस समय इलाके के काउंसलर एलियास जूनियर पुल पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे.

Advertisement
pic
24 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:16 PM IST)
Brazil Bridge Collapsed
पार्षद बना रहा था वीडियो तभी ढह गया पुल (फोटो-एक्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत में पुल ढहने की घटनाएं होती रहती हैं. जब-जब ऐसा होता है, तब-तब करप्शन, लापरवाही, खराब निर्माण जैसे मुद्दे उठाए जाते हैं. सोशल मीडिया पर सरकार, प्रशासन, पुल बनाने वाली कंपनी वगैरा को जमकर सुनाया जाता है. तमाम पोस्ट पढ़ कर लगता है कि पुल ढहने की घटनाएं सिर्फ अपने देश में होती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. दुनियाभर में पुल गिरते हैं, वजह चाहे खराब निर्माण हो या प्राकृतिक. ब्राजील में एक ऐसी घटना हुई. यहां एक पुल अचानक ढह गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. हैरानी की बात ये कि जिस वक्त पुल ढहा, तब इलाके का एक नेता उसकी जर्जर हालत का वीडियो बना रहा था.

काउंसलर बना रहा था वीडियो, ढह गया पुल

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 22 दिसंबर को उत्तरी ब्राजील स्थित अगुइआर्नोपोलिस (Aguiarnópolis) नाम के इलाके में हुई. उस समय इलाके के काउंसलर एलियास जूनियर पुल पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. इस पुल का नाम ‘जुसेलिनो कुबित्सचेक डी ओलिवेरा ब्रिज’ है. एलियास इस पुल की खराब हालत को बताते हुए वीडियो बना रहे थे. उनके साथ मौजूद कैमरामैन ब्रिज की तरफ इशारा करता है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुल में दरार पड़ रही है. यह देखते ही दोनों वहां से भाग जाते हैं और पुल के किनारे आकर खड़े हो जाते हैं. इसके तुरंत बाद पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में गिर जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. बाद में 15 लोग लापता बताए गए. पुल के ढहने से दो कार, दो मोटरबाइक और चार ट्रक पानी में गिर गए. बताया गया है कि अगुइआर्नोपोलिस इलाका ब्राजील के दो राज्यों में पड़ता है. इनके नाम हैं मारान्हाओ और एस्ट्रेइटो. इस ब्रिज के जरिये लोग दोनों राज्यों में आना-जाना करते हैं.

रिपोर्ट की मानें तो इस घटना के बाद शुरू हुए बचाव अभियान के चलते ब्राजील के परिवहन मंत्री रेनन फिल्हो ने इलाके में ‘आपातकाल’ का एलान कर दिया था. लेकिन जब सल्फ्यूरिक एसिड लेकर जा रहे एक टैंकर के पानी में गिरने की सूचना मिली तो रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया. कहा गया कि पानी की क्वालिटी जानने के बाद टीम को फिर से तैनात किया जाएगा. वहीं, नदी में एसिड की खबर से इलाके में पानी की सप्लाई भी बंद कर दी गई.

वीडियो: खर्चा पानी: ब्राजील में ऐसा क्या हो गया जो भारत में अमीरों की नींद उड़ गई!

Advertisement

Advertisement

()