महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन की जिद ने 3 जानें ले लीं. एक ही परिवार के तीन लोगों की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. संगीता चांदगुडे ने अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को पहाड़ी से गिरते हुए देखा. उनसे यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने भी पहाड़ी से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना से एक दिन पहले ही संगीता ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो अब वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र iPhone केस: एक दिन पहले मां ने बनाया था वीडियो, 'रिश्ते में प्यार न हो तो खत्म कर दो...'
Maharashtra के छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी से गिरकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. पति-बेटे को गिरता देख मां ने भी कूदकर जान दे दी. घटना से एक दिन पहले मां ने एक वीडियो बनाया था जो अब वायरल हो रहा है.

संगीता चांदगुडे ने 20 अगस्त को यूट्यूब पर खुद का बनाया एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा कि ऐसे शख्स के लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है जो प्यार की कद्र नहीं करता. एक मिनट के वीडियो में मराठी में उन्होंने कहा,
“जो आपकी और आपके प्यार की कद्र करता हो, अपना सब कुछ उसे देने के लिए तैयार रहें. अगर कोई व्यक्ति आपकी या आपके प्यार की कद्र नहीं करता या आप उनके लिए जो करते हैं उसकी अहमियत नहीं समझता, तो ऐसे इंसान के लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है.”
संगीता ने कहा कि रोटी तभी अच्छी लगती है जब वह दोनों तरफ से पकी हो. आगे उन्होंने कहा,
“रिश्तों के मामले में भी ऐसा ही है. अगर दोनों तरफ से कोशिश हो रही है और दोनों ही इसकी अहमियत समझते हैं, तो ऐसे रिश्ते में बने रहना चाहिए. लेकिन अगर एक व्यक्ति इसकी अहमियत समझता है और दूसरा नहीं, तो ऐसे रिश्ते का कोई मतलब नहीं है. ऐसे रिश्ते से बाहर निकल जाना ही हमेशा बेहतर होता है.”
संगीता के यूट्यूब पर 29,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर थे. उन्होंने अपने चैनल पर कई ‘मोटिवेशनल’ वीडियो पोस्ट किए थे. वे छोटे व्लॉग भी पोस्ट करती थीं जिनमें उनका बेटा भी दिखता था.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अगस्त को संगीता का 18 साल का बेटा कुणाल चांदवडे आत्महत्या करने के लिए पहाड़ पर चढ़ा था. माता-पिता समेत गांव के लोग और पुलिस वाले उसे समझा रहे थे, ताकि वह नीचे उतर आए. लेकिन उसने किसी की एक ना सुनी. उसके पिता मुरलीधर उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन उसी वक्त दोनों नीचे गिर गए. पति और बेटे की मौत संगीता से सहन नहीं हुई. उन्होंने भी उसी वक्त जान दे दी.
कुणाल को iPhone चाहिए थायह परिवार सतारा इलाके में रहता था. पुलिस ने बताया कि कुणाल को महंगा आईफोन चाहिए था. माता-पिता ने उसे नहीं दिलाया था. इससे नाराज होकर वह तिसगाव इलाके के खवड्या पहाड़ के किनारे जाकर खड़ा हो गया. जब माता-पिता को इसकी जानकारी मिली, तो वह भी उसे समझाने के लिए पहाड़ पर चले गए.
सुबह 10 बजे से उसे रोकने-समझाने के लिए गांववाले, सरपंच, माता-पिता कोशिश कर रहे थे. गांव के सरपंच ने मृतक को iPhone का भी लालच दिया. मगर वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था.
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी भी मौके पर पहुंच चुके थे. उन्होंने पहाड़ की तलहटी में बड़ा सुरक्षा जाल बिछा दिया, ताकि अगर गिरे तो उसे बचाया जा सके. लेकिन पहाड़ की चोटी पर खड़ा युवक, बार-बार अपनी दिशा बदल रहा था.
ये भी पढ़ें: नाराज बेटे को बचाने की कोशिश में मां-बाप भी पहाड़ से गिरे, तीनों की दर्दनाक मौत
कुछ ही मिनट में पूरा परिवार खत्मकरीब 1 बजे नीचे खड़े हुए पिता मुरलीधर भी पहाड़ पर कुणाल को समझाने चले गए. मगर उसने पिता की भी एक ना सुनी. जब कुछ नहीं हुआ, तो वे कुणाल को पकड़ने लगे, तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया और पिता-पुत्र दोनों ही पहाड़ से नीचे गिर गए. पहाड़ के नीचे एक नुकीला और कटीला पत्थर था, जहां गिरने के बाद दोनों की मौत हो गई.
यह देख मां संगीता से सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने भी पहाड़ी से कूदकर अपनी जान दे दी. कुछ ही मिनटों में पूरा परिवार खत्म हो गया. पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार के अन्य रिश्तेदारों से संपर्क किया है.
वीडियो: बारिश के पानी में डूब कर 3 साल की बच्ची की मौत, गार्ड का तैरता शव मिला











