The Lallantop

शराबी पिता ने चॉकलेट के पैसे मांगने पर 4 साल की बच्ची की जान ले ली

Alcohol Addict Kills Daughter: आरोपी बालाजी राठौड़ की पत्नी वर्षा ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. (प्रतीकात्मक फ़ोटो- इंडिया टुडे)

महाराष्ट्र के लातूर ज़िले में एक शराब के आदी शख़्स ने अपनी चार साल की बेटी की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी. क्योंकि उसने चॉकलेट ख़रीदने के लिए पैसे मांगे थे. पत्नी की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बालाजी राठौड़ के रूप में हुई है. आरोपी लातूर ज़िले के उदगीर तालुका के भीमा टांडा का रहने वाला है. NDTV में छपी ख़बर के मुताबिक़, पुलिस अधिकारी ने बताया,

बालाजी राठौड़ शराब पीने का आदी था. जिसके कारण उसके परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे. इन्हीं वजहों से बालाजी की पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के साथ रहने लगी थी. रविवार, 29 मई की दोपहर में उसकी बेटी आरुषि ने उससे चॉकलेट ख़रीदने के लिए पैसे मांगे.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक़, ऐसे में ग़ुस्से में आकर उसने बेटी की हत्या कर दी. बालाजी राठौड़ की पत्नी वर्षा ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है.

वर्षा ने अपने पति और हत्या के आरोपी बालाजी राठौड़ के लिए मृत्युदंड की मांग की है. इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- बेटी के साथ वॉक पर निकला था गैंगस्टर का भांजा, गोली मारकर हत्या

Advertisement
कम मार्क्स आने पर इतना पीटा कि बेटी की मौत

बीते दिनों एक ऐसा ही मामला, महाराष्ट्र के ही सांगली ज़िले से आया था. जब 45 साल के धोंडीराम भोंसले ने अपनी ही बेटी को डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. बेटी की ग़लती सिर्फ़ इतनी थी कि उसे NEET के मॉक टेस्ट में कम मार्क्स आए थे. बाद में पत्नी ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद धोंडीराम भोसले को गिरफ्तार कर लिया गया.

घटना अटपडी तहसील के नेलकरंजी गांव में घटी. दरअसल, साधना भोंसले प्री-मेडिकल टेस्ट, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET की तैयारी कर रही थी. इस दौरान उसने प्रैक्टिस के लिए एक मॉक टेस्ट दिया. लेकिन इस टेस्ट में उसे कम अंक मिले. जिससे उसके पिता नाराज़ हो गए थे.

वीडियो: सुसाइडल पोस्ट लिखने वाली औरतों को मदद के लिए बुलाया, रेप के बाद सबकी हत्या कर दी

Advertisement