प्रयागराज में कुंभ मेला के SSP राजेश द्विवेदी का बयान सुर्खियों में है. उन्होंने महाकुंभ में किसी प्रकार की भगदड़ (Mahakumbh stampede) होने से इनकार किया है. उनका कहना है कि बहुत ज़्यादा भीड़भाड़ थी. इसी कारण कुछ श्रद्धालु घायल हो गए हैं. SSP राजेश द्विवेदी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जो घाट उनके लिए खुले हैं, वहां आराम से स्नान करें.
Mahakumbh Stampede: "कुंभ में कोई भगदड़ नहीं मची..." मेला पुलिस अधिकारी का चौंकाने वाला बयान
Mahakumbh stampede पर Mela (Prayagraj) SSP Rajesh Dwivedi का बयान सुर्खियों में है. उनका कहना है कि कोई भगदड़ वाली बात नहीं थी. बहुत ज़्यादा भीड़भाड़ थी. इसके कारण कुछ श्रद्धालु घायल हो गए. इस बीच ख़बर लिखे जाने तक प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का अमृत स्नान शुरू हो चुका था.


न्यूज़ एजेंसी ANI के साथ बातचीत में SSP राजेश द्विवेदी ने कहा,
कोई भगदड़ वाली बात नहीं थी. बहुत ज़्यादा भीड़भाड़ थी. इसके कारण कुछ श्रद्धालु घायल हो गए. स्थिति नियंत्रण में है. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. मेरी श्रद्धालुओं से अपील है कि जो घाट उनके लिए खुले हैं, वहां आराम से स्नान करें. अमृत स्नान जल्द ही शुरू होने वाला है. ये शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा. कई घाट बनाए गए हैं और लोग सही से वहां स्नान कर रहे हैं. यहां की अच्छे से व्यवस्था हो, इसके लिए हम जुटे हुए हैं.
ये भी पढ़ें - 'महाकुंभ भगदड़' के बाद सियासी बयानों का बवंडर!
इस बीच, निरंजनी अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की है. सीएम योगी व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं. अखाड़ा नियमों का पालन करते हुए, परंपरा का भी पालन करेगा. उनका कहना है कि सरकार और पूरा प्रशासन चीज़ों को मैनेज करने में लगा हुआ है.
निरंजनी अखाड़े के प्रमुख ने कहा कि छोटे पैमाने पर ही सही, पर परंपरा का पालन किया जाएगा. कुछ समय में प्रतीकात्मक 'शाही स्नान' किया जाएगा.
वहीं, पीएम मोदी ने भी महाकुंभ भगदड़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा है,
हादसा बहुत ही दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है. मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं…
इस बीच ख़बर लिखे जाने तक प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का अमृत स्नान शुरू हो चुका था.
वीडियो: महाकुंभ: भगदड़ के बाद अमृत स्नान रद्द, क्या बोले महंत रविंद्र पुरी?













.webp?width=275)




.webp?width=120)



